{"_id":"64477b99abc6684130087c14","slug":"high-school-student-commits-suicide-by-jumping-from-water-tank-in-bareilly-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के छात्र ने दी जान: रात में फोन पर बात करते करते पानी की टंकी पर चढ़ा और कूद गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के छात्र ने दी जान: रात में फोन पर बात करते करते पानी की टंकी पर चढ़ा और कूद गया
Tue, 25 Apr 2023 12:35 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:35 PM IST
सार
सीबीगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में हाईस्कूल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह उसका शव पानी की टंकी के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
छात्र के शव को सील करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में यूपी बोर्ड के रिजल्ट आने से पहले हाईस्कूल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि सोमवार रात छात्र फोन पर बात करते करते पानी की टंकी पर चढ़ा और ऊपर से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मामला सीबीगंज के खड़ौआ गांव स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का है। मंगलवार की सुबह कॉलोनी के लोग टहलने निकले तो उसका शव टंकी के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज और परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Bareilly News: कॉलेज के पास लड़की पर तेजाब से हमला, सड़क किनारे बेसुध पड़ी मिली, हालत गंभीर
विज्ञापन
बताया गया है कि कॉलोनी में रहने वाले हाईस्कूल के 16 वर्षीय छात्र आदित्य आर्य उर्फ ओम सोमवार रात फोन पर किसी से बात कर रहा था। बात करते करते वह कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉलोनी के लोग मामला प्रेम प्रसंग का बता रहे हैं।