{"_id":"687abb9732da6e958d0ab9d9","slug":"high-air-pressure-area-formed-in-the-city-humidity-will-bother-today-bareilly-news-c-4-bly1015-685034-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में बना उच्च वायुदाब का क्षेत्र, आज सताएगी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में बना उच्च वायुदाब का क्षेत्र, आज सताएगी उमस
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन से लगातार जारी बारिश का सिलसिला कल थमेगा। मौसम विभाग ने उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने व बादल छंटने से तेज धूप निकलने और उष्मीय विकिरण से उमस हावी रहने का अनुमान जताया है।
शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश के साथ हुई। 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बादलों का जमावड़ा थमा। दोपहर में जहां अनुकूल माहौल बना, वहां रिमझिम होती रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य स्तर पर 33.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अब शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना है। बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं। शनिवार को तेज धूप होने का अनुमान है। ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
33.6
25.6
धूप निकलेगी। हल्के बादल छाने का अनुमान है।
सूर्योदय 5:27
सूर्यास्त 7:10