फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hidden the fact of being married, got engaged without divorce

Bareilly News: शादीशुदा होने की बात छिपाई, बिना तलाक लिए कर ली सगाई

Mon, 11 Dec 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 11 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Hidden the fact of being married, got engaged without divorce
रुद्रपुर। बरेली निवासी एक महिला ने पहली शादी की बात छिपाते हुए शहर के एक युवक से सगाई कर ली। सगाई और गोद भराई की रस्म होने के बाद युवक के परिजनों को हकीकत का पता चला। पुलिस ने महिला सहित सात परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पक्काखेड़ा निवासी पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम नीरज कुमार सक्सेना ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके बेटे मोहित सक्सेना की सुरभि बरतरिया निवासी 176 साउथ सिटी काॅलोनी पराग डेयरी के सामने कररौना बदायूं रोड बरेली के साथ दो जुलाई को शहर के एक होटल में सगाई/गोद भराई की रस्म हुई। सगाई के बाद सुरभि और परिजनों का व्यवहार संदिग्ध होने पर उनको शंका हुई। जब उन्होंने बरेली जाकर जकाती मोहल्ला में पड़ताल की तो पता चला कि सुरभि शादीशुदा है। सुरभि और उसके पिता सर्वेश बरतरिया ने धोखा देकर जल्दी से शगुन एवं गोद भरोई का आयोजन किया था और रात 12 बजे बरेली चले गए थे। पुलिस ने सुरभि, बहन सिवी बरतरिया, भाई आशुतोष बरतरिया, मां सीमा रानी, पिता सर्वेश बरतरिया, मामा और ताऊ के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जब उन्होंने सुरभि और परिवारवालों से बात की तो उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

2015 में हुई थी शादी
बताया कि सुरभि की शादी वर्ष 2015 में शेखर रायजादा निवासी प्रेमनगर बरेली से हो चुकी है और सुरभि ने तलाक नहीं लिया है। यह जानकारी उनसे छिपाई गई थी और उनके बेटे से दूसरी शादी करने की कोशिश की गई। आरोपियों ने एक लाख रुपये उधार भी लिए गए। कहा कि सगाई और गोद भराई की रस्म, सजावट, होटल, टैक्सी, आभूषण, कपड़े, टीका सहित अन्य कार्यों में कुल करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं। सर्वेश ने होटल में किए गए आयोजन का भुगतान बैंक बंद होने की बात कहकर उसने करवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed