{"_id":"6477adbd06a072a3ca0474f5","slug":"heavy-vehicles-will-go-towards-rampur-only-through-chaupula-bridge-bareilly-news-c-4-bly1015-170129-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौपुला पुल पर होकर ही रामपुर की ओर जाएंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौपुला पुल पर होकर ही रामपुर की ओर जाएंगे भारी वाहन
विज्ञापन
बरेली। किला होकर रामपुर व बहेड़ी आदि दिशाओं में जाने वाले वाहन चौपुला पुल के ऊपर से ही होकर जाएंगे। ऐसा करके एसपी ट्रैफिक ने पुल के नीचे जाम की समस्या और वाहन स्टैंड को हटाने की पहल की है। प्रयोग सफल होने पर इसे स्थायी किया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि अटल सेतु के नीचे दिन में वाहनों की काफी संख्या हो जाती है। यहां अवैध वाहन स्टैंड जैसा बना लिया जाता है और उगाही की शिकायतें मिलती हैं। जाम की समस्या का समाधान करने के लिहाज से चार पहिया व अन्य भारी वाहनों को अब पुल के ऊपर से होकर ही किला की ओर भेजा जाएगा। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ही पुल के नीचे से आवागमन की सुविधा रहेगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इस व्यवस्था को फिलहाल अस्थायी रूप से अमल में लाया जा रहा है, सफल होने पर स्थायी कर दिया जाएगा। ब्यूरो