फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy vehicles will be restricted on several routes today.

Bareilly News: आज कई रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन

Fri, 26 Jun 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will be restricted on several routes today.
बरेली। मोहर्रम पर भारी वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस ने जो यातायात प्लान लागू किया है, उसके मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ से रात 12 बजे तक कई रास्तों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि शहर में आने-जाने के लिए रेलवे स्टेशन-चौकी चौराहा-गांधी उद्यान-डेलापीर-बैरियर-2, विलयधाम मार्ग पर आवागमन सामान्य रहेगा। अनावश्यक यात्रा से बचें। जरूरत पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

ये होगी व्यवस्था

- झुमका तिराहे से मिनी बाइपास की तरफ समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के वाहन ट्यूलिया अंडरपास से आएंगे व जाएंगे।
- दिल्ली-मुरादाबाद-रामपुर की ओर से आने वाले वाहन विलवा पुल-इज्जतनगर-डेलापीर-विलयधाम-बैरियर-2 होकर शहर में प्रवेश करेंगे। बरेली से दिल्ली, नैनीताल, पीलीभीत और शाहजहांपुर जाने वाले समस्त वाहन विलवा पुल/विलयधाम होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट बस स्टेशन की तरफ समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्वर्टिस से विलयधाम-बैरियर-2 होते हुए सेटेलाइट तक बसों व अन्य वाहनों का आवागमन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सेटेलाइट बस स्टेशन से ईसाइयों की पुलिया, मालियों की पुलिया, बियावानी कोठी की तरफ समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सेटेलाइट बस स्टेशन से गांधी उद्यान, रेलवे स्टेशन के लिए सौ फुटा-डेलापीर-श्यामगंज पुल से होते हुए सभी वाहनों का आवागमन होगा।
- इज्जतनगर तिराहे से कुदेशिया पुल-महादेव पुल एवं किला की तरफ समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से डेलापीर-गांधी उद्यान होते हुए रेलवे जंक्शन, सिटी स्टेशन पर आवागमन रहेगा।
- बरेली से बदायूं जाने वाले समस्त वाहन डेलापीर-विलयधाम-फरीदपुर-बुखारा मोड़ होते हुए बदायूं जाएंगे। इसी तरह बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर होते हुए हाईवे पर जा सकेंगे। बुखारा मोड़ से बरेली की तरफ सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

----------
छह उपकेंद्रों से की जाएगी आंशिक बिजली कटौती
बरेली। मुहर्रम के जुलूस के मद्देनजर विद्युत निगम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक बिजली कटौती करने का निर्णय लिया है। 11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे से मध्यरात्रि तक जुलूस की प्रगति के अनुसार सिटी स्टेशन, कुतुबखाना, मिशन कंपाउंड, चौपुला, किला, सीबीगंज व लोहिया विहार उपकेंद्रों से जुड़े विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति बारी-बारी से रोकी और बहाल की जाएगी। किला, सीबीगंज और लोहिया विहार क्षेत्र के सभी फीडर प्रभावित रहेंगे। बिजली आपूर्ति लगातार 12 घंटे बंद नहीं रहेगी, बल्कि सुरक्षा व आवश्यकता के अनुसार अस्थायी रूप से बाधित की जाएगी। जुलूस समाप्त होते ही सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed