फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy Rain Expected orange alert Issued In Bareilly

Weather : बारिश में लापरवाही से खतरे में पड़ सकती है जान, बिजली कड़के तो बरतें सावधानी; ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 07 Jul 2023 06:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 06:38 AM IST
सार

बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत में दो दिन और तेज बारिश की संभावना है। मौसम ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। 

विज्ञापन
Heavy Rain Expected orange alert Issued In Bareilly
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह भर पहले जारी येलो अलर्ट के बाद अब मौसम विभाग ने बरेली मंडल के तीन जिलों में में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। लोगों को बारिश और तेज हवा चलने के दौरान सुरक्षित स्थान पहुंचने और प्रशासन को जानमाल की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए सुझाव दिया गया है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक हिमाचल की तलहटी पर टिका पश्चिमी विक्षोभ अब नीचे की तरफ आगे बढ़ रहा है। इससे मैदानी इलाकों में विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बदायूं में बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत, बारिश के दौरान स्कूल से लौट रही थी मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम से ही बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत में मानसून सक्रिय हुआ था। अनुकूल माहौल बनने पर कुछ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी वर्षा का सामना करना पड़ा। जो बचे थे, वहां बृहस्पतिवार की भोर तक माहौल बना और बारिश हुई। हालांकि, अचानक बने इस माहौल ने एक ओर पिछले दिनों की गर्मी से राहत पहुंचाई तो दूसरी ओर मुसीबत बनने के भी संकेत हैं। दो दिन तक तेज बारिश के आसार हैं। 

ये भी पढ़ें- बरेली में कल से रूट डायवर्जन: शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें रास्ता

भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने समेत वज्रपात की आशंका है। लिहाजा, ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने और प्रशासन को व्यवस्थाओं के लिए कहा गया है। ताकि पूर्वानुमान के अनुसार जरूरी व्यवस्था हो सके और समस्या से लोगों को राहत मिल सके। कहा है कि अगले दो दिन तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

नदी-नालों के तेज जलप्रवाह से रहें दूर

अतुल ने भारी बारिश के दौरान लोगों को नदी और नालों से दूर रहने का सुझाव दिया है। जलभराव वाले निचले इलाकों और सुरंग से गुजरने के दौरान सावधानी बरतें। नौकायन, खनन गतिविधियों जरूरत के अनुसार प्रबंधित करें। कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाज को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भंडारण का सुझाव दिया है। पेड़ के नीचे न खड़ें हों न पशु बांधे। टहनियां गिरने से गंभीर चोटिल होने की आशंका है।

पर्यटन आंशिक प्रभावित होने की आशंका

मौसम विभाग ने भारी बारिश, अंधड़ से सड़क, जल, रेल, वायु यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। इससे पर्यटन पर भी असर पड़ेगा। सड़क और पटरियों पर या आसपास जलभराव होने पर संभलकर गुजरें। जर्जर इमारत, कच्चे घर, झोपड़ी में आंशिक क्षति हो सकती है। कच्चे रास्तों पर फिसलन की आशंका है, संभलककर चलें। कुएं, तालाब अन्य जलाशयों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

बिजली कड़के तो ये बरतें सतर्कता

खुले स्थान पर हैं तो तत्काल किसी पक्के मकान में आ जाएं।

खुली छत पर हैं तो नीचे आ जाएं। खिड़की, दरवाजे, बरामदे से दूर रहें।

रास्ते में हैं तो लोहे के खंभों वाले पुल के नीचे न रुकें, आसपास भी न रहें।

ऊंची इमारतों वाले क्षेत्रों में शरण न लें, वहां बिजली गिरने का खतरा ज्यादा होता है।

बंद वाहन में हैं तो उसी में रहें। एफएम या रेडियो न चलाएं।

घर में चल रहे टीवी, फ्रिज आदि उपकरणों को बंद कर दें।

तालाब, जलाशयों और स्वीमिंग पूल से दूरी बनाएं।

समूह में खड़े हों तो दूर-दूर हो जाएं। आसपास बिजली या टेलीफोन के तार न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed