{"_id":"5ec43ac78ebc3e905e2bbd44","slug":"health-department-will-no-longer-send-pool-samples-to-ivri-bareilly-news-bly4063912143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग अब आईवीआरआई को नहीं भेजेगा पूल सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग अब आईवीआरआई को नहीं भेजेगा पूल सैंपल
Wed, 20 May 2020 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
आईवीआरआई
- फोटो : सोशल नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूल सैंपल और पूल में शामिल लोगों के व्यक्तिगत सैंपल की जांच में लगातार उलट नतीजे आने के बाद अब तय किया गया है कि स्वास्थ्य विभाग एक भी पूल सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई की लैब में नहीं भेजेगा। इसके बजाय एक परिवार या इंस्टीटयूट के सदस्यों के एक बॉक्स में अलग-अलग सैंपल भेजे जाएंगे, जिन्हें आईवीआरआई में ही पूल बनाकर जांच की जाएगी। कोई भी पूल पॉजिटिव होने आईवीआरआई खुद सभी सैंपल की अलग-अलग जांच करेगा।
विज्ञापन
पिछले महीने एक मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के 15 पूल सैंपल में एक पूल पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया था लेकिन इसके बाद पूल में शामिल लोगों के सैंपल की अलग-अलग जांच हुई तो सारी रिपोर्ट निगेटिव आईं। इस पर जांच पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए। इसके बाद राजस्थान से वापस आए इज्जतनगर के बिहारमान नगला और भुता के सिंघाई गांव के दो परिवारों के पूल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इस बार भी अलग-अलग जांच हुई तो रिपोर्ट निगेटिव में बदल गई। इसके बाद खुद स्वास्थ्य विभाग की भी बेचैनी बढ़ गई।
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई पूल सैंपल आईवीआरआई नहीं भेजा जाएगा। सैंपल पूल बनाने के बजाय स्वास्थ्य विभाग अलग-अलग सैंपल एक ही बॉक्स में रखकर और उसपर स्लिप लगाकर जांच को भेजेगा। आईवीआरआई में जांच से पहले पूल बनाया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर फौरन ही सभी सैंपलों का अलग-अलग जांच कर ली जाएगी। संक्रमित का पता चलने के बाद ही रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी।