फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

महिला अस्पताल से मेडिकल वेस्ट साफ

Sun, 17 Nov 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। महिला अस्पताल में किचन का पास लगा मेडिकल वेस्ट का ढेर शनिवार सुबह साफ कराया गया तो उसकी बदबू से परेशान तीमारदाराें ने राहत की सांस ली। कई दिनों से किचन के पास मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा था। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इसे लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तब कहीं अस्पताल प्रबंधन जागा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के पीछे किचन के पास करीब एक महीने से मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा था। इससे वहां गंदगी और बदबू के साथ संक्रमण फैलने का डर बना हुआ था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने शनिवार सुबह स्टाफ को लगाकर कचरा साफ कराया। वहां कचरा फेंकने वाले स्टाफ की फटकार भी लगाई। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि नया स्टाफ कचरा किचन के पास फेंक रहा था। अब सभी कर्मियों को मेडिकल वेस्ट खुले में न डालने की सख्त हिदायत दी गई है। आगे से खुले में मेडिकल वेस्ट पड़ा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमएस ने नगर निगम को दिया नोटिस
बरेली। महिला अस्पताल परिसर से कूड़ा समय पर न उठाए जाने को लेकर सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने शनिवार को नगर निगम को नोटिस भेजा। इसमें कहा गया है कि समय से कूड़ा न उठने से मरीजों, तीमारदारों में संक्रमण फैलने की आशंका है। अस्पताल परिसर में कुछ स्थानों पर नगर निगम के कूड़ेदान रखे हैं। नगर निगम कर्मी कई-कई दिन कूड़ा उठाने नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल के पीछे पाइप लाइन फटने से पानी भरा
बरेली। महिला अस्पताल परिसर में पीछे की ओर शनिवार देर रात पाइप लाइन फट जाने से जलभराव हो गया है। इससे मरीजों और तीमारदाराें को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। महिला अस्पताल में पीछे की ओर बच्चा वार्ड बना है। यहां से मरीजों और तीमारदाराें का अक्सर निकलना रहता है। शनिवार रात किसी समय वहां पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया। पीछे की ओर ही स्वास्थ्य कर्मियों के आवास भी हैं। इससे उनको भी आवागमन में दिक्कतें हुईं। मरीजों ने सीएमएस डॉ. अलका शर्मा से शिकायत भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed