फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Haryana Police took away hotel owner who became rich in two years

दो साल में अमीर हुए होटल मालिक को ले गई हरियाणा पुलिस

Sat, 18 Sep 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police took away hotel owner who became rich in two years
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

वहां गिरफ्तार हुए स्मैक तस्कर से पूछताछ के बाद पहुंची थी पुलिस

विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। हरियाणा में गिरफ्तार एक स्मैक तस्कर से पूछताछ के बाद वहां की पुलिस ने कस्बे के होटल स्वामी को हिरासत में लिया है। टीम उसे हरियाणा लेकर गई है।
बताया जाता है कि हरियाणा पुलिस ने दो दिन पहले एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने फतेहगंज पश्चिमी के होटल मालिक का नाम लिया तो हरियाणा पुलिस शुक्रवार को कस्बा चौकी पर पहुंची। फिर हरियाणा पुलिस ने चौकी की पुलिस के साथ होटल पर दबिश देकर उसके मालिक को हिरासत में ले लिया। चौकी लाकर उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस से हरियाणा लेकर चली गई। बताया जाता है कि करीब दो साल पहले तक यह होटल मालिक हाईवे पर एक दुकान में छोटा सा होटल चलाता था। मगर इसके बाद उसने हाईवे किनारे एक बीघा जमीन खरीदकर आलीशान होटल बनवाया है।
विज्ञापन

साल भर पहले भी पकड़ा गया

लोगों ने बताया कि होटल मालिक कभी जेल नहीं गया है। साल भर पहले पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। दो दिन तक वह पुलिस के कब्जे में रहा और फिर सांठगांठ कर छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed