फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hanging is the cause of girl death in the post mortem report

Bareilly News: 11 वर्षीय रिद्धिमा की मौत की गुत्थी उलझी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह

Mon, 16 Oct 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 05:12 PM IST
सार

हाफिजगंज के गांव गौटिया लाड़पुर में शुक्रवार को 11 साल की बच्ची का शव घर में फंदे से लटका मिला था। उसके पिता ने अपने समधी और एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगााया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह हैंगिंग आई है, जिससे मामला उलझ गया है। 

विज्ञापन
Hanging is the cause of girl death in the post mortem report
रिद्धिमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय रिद्धिमा की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए अब बच्ची की सहेलियों और स्कूल में जाकर छात्राओं से भी पूछताछ करेगी। पुलिस हिरासत में लिए नामजद आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


हाफिजगंज के गांव गौटिया लाड़पुर में शुक्रवार को गांव के धर्मेंद्र कुमार गंगवार 11 वर्षीय बेटी रिद्धिमा का शव कमरे की चौखट पर फंदे से लटका मिला था। माता-पिता ने बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अपने समधी गंगादेव और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


पिता ने लगाया था हत्या का आरोप 
रिद्धिमा के पिता के अनुसार वह अपनी आशा कार्यकर्ता पत्नी कमलेश के साथ बैठक में गए थे। घर में रिद्धिमा ही थी। साढे़ तीन बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो कमरे में बेटी का शव लटका था। पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी गंगादेव से पूछताछ की, लेकिन हत्या की बात को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शनिवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद इसे अब तक हत्या मान रही पुलिस उलझ गई है। पुलिस ने हत्या का आरोप के साथ अब आत्महत्या का कारण जानने के लिए बच्ची की सहेलियों व स्कूल में साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ करेगी। 

इंस्पेक्टर संजय सिह ने बताया कि बच्ची की मौत के मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। अब उसकी सहेलियों से भी पूछताछ कर मामला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed