फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half a dozen gamblers arrested, one lakh 16 thousand rupees recovered

Bareilly News: आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, एक लाख 16 हजार रुपये बरामद

Sun, 02 Feb 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen gamblers arrested, one lakh 16 thousand rupees recovered
फतेहगंज पूर्वी। गुलड़िया मकरंदपुर के जंगलों में पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे छह लोगों से एक लाख 16 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान गुलड़िया मकरंदपुर के जंगलों में बाहरी लोगों के द्वारा जुआ खेलने की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके से 14 बाइक, फड़ से एक लाख 71 सौ रुपये और पकड़े गए लोगों की तलाशी पर 8900 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों में जितेंद्र निवासी ढकनी ,कामिल ऊर्फ छोटे मोहल्ला काश्यावान, फरहतुल्ला निवासी मोहल्ला मिर्धान, संतोष कुमार निवासी गांव बिलौआ, अर्पित कुमार मोहल्ला सराय खाम थाना फरीदपुर और गुड्डू निवासी सैदपुर थाना बिथरी चैनपुर शामिल थे। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कई महीनों से लगातार इन जंगलों में जुआ खेला जा रहा है। कुछ सफेदपोश नेताओं की वजह से पुलिस इनको पकड़ती नहीं है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि छह व्यक्तियों को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed