{"_id":"60d5dab9ac55ad3cf819fb15","slug":"hafiz-faizan-raza-embroiled-in-controversies-announced-one-crore-reward-for-those-who-beheaded-swami-darshan-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: विवादों में घिरे हाफिज फैजान रजा, स्वामी दर्शन भारती का सर कलम करने वालों को एक करोड़ इनाम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: विवादों में घिरे हाफिज फैजान रजा, स्वामी दर्शन भारती का सर कलम करने वालों को एक करोड़ इनाम की घोषणा
Fri, 25 Jun 2021 07:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:01 PM IST
सार
हाफिज फैजान रजा ने एक चैनल को दिए अपने बयान में कहा है कि दर्शन भारती मुसलमानों के खिलाफ इस तरह के बयान देकर पब्लिसिटी हासिल करना चाहते हैं। वह सिर्फ दर्शन भारती की ही बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि जो भी इस तरह का बयान देता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विवादों में घिरे हाफिज फैजान रजा
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर।
विस्तार
बरेली में सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष हाफिज फैजान रजा एक गैर जिम्मेदाराना बयान देकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती के खिलाफ बयान देते हुए उनका सर कलम कर के लाने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की है। वहीं एक चैनल को दिए गए बयान में दर्शन भारती को डिबेट के लिए भी चैलेंज किया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में हाफिज फैजान का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो उनके घर का लगता है, जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि स्वामी दर्शन भारती अक्सर मुसलमानों के खिलाफ बयान देते रहते हैं इस बार भी उन्होंने अपने बयान में कहा है कि मुसलमानों को उत्तराखंड से निकाल देना चाहिए और उनकी मस्जिदों पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। इस बयान पर हाफिज फैजान ने एतराज जताते हुए अपने वीडियो में यह ऐलान किया कि जो भी दर्शन भारती का सर कलम करके लाएगा, उसको एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर एक चैनल को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा है कि दर्शन भारती मुसलमानों के खिलाफ इस तरह के बयान देकर पब्लिसिटी हासिल करना चाहते हैं। वह सिर्फ दर्शन भारती की ही बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि जो भी इस तरह का बयान देता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दर्शन भारती कुछ नहीं जानते हैं उनको मजहब की कोई जानकारी नहीं है और वो उन्हें चैलेंज करते हैं कि स्वामी दर्शन भारती उनसे खुली डिबेट कर लें।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने दर्शन भारती के बयान को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है, जिसमें उन्होंने दर्शन भारती के बयान को कोड करते हुए यह भी कहा है कि उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ उक्त बयान देकर बाबा साहेब आंबेडकर के बनाए संविधान की भी मुखालफत की है।