{"_id":"671767b9da9e6636b9014814","slug":"gym-trainer-molested-the-girls-in-shahjahanpur-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जिम ट्रेनर की शर्मनाक करतूत... एक्सरसाइज कराने के बहाने दो बहनों से की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जिम ट्रेनर की शर्मनाक करतूत... एक्सरसाइज कराने के बहाने दो बहनों से की अश्लील हरकत
Tue, 22 Oct 2024 02:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:22 PM IST
सार
शाहजहांपुर में दो बहनों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। दोनों बहनें एक जिम में जाती थीं। आरोप है कि जिम के ट्रेनर ने उनसे छेड़खानी और अश्लील हरकत की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में दूसरे समुदाय के जिम ट्रेनर ने एक्सरसाइज कराने के बहाने दो बहनों से छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवतियों की मां की तहरीर पर पुलिस ने जिम ट्रेनर फैसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हुंडालखेल मोहल्ले में स्थित वंडर फिटनेस जिम में एक्सरसाइज करने जाती हैं। 21 अक्तूबर की दोपहर लगभग तीन बजे उसकी छोटी बेटी एक्सरसाइज कर रही थी। तभी फैसल बेटी के पास पहुंचा और एक्सरसाइज कराने के बहाने उसकी कमर पर गलत तरीके से टच किया, फिर उसने अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक बेटी ने विरोध किया तो उसने कहा कि बैठकर बात कर लेते हैं। बेटियों ने उसकी हरकत की शिकायत घर में करने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि वो उन्हें छोड़ेगा नहीं, जान से मार डालेगा। बेटियों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। पुलिस फैसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।