फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gym owner and trainer booked for kidnapping of woman in bareilly

Bareilly News: जिम मालिक और ट्रेनर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, विवाहिता के भाई पर भी किया था हमला

Sat, 22 Nov 2025 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 11:23 AM IST
सार

बरेली में मिनी बाइपास के पास स्थित जिम के ट्रेनर शोएब पर विवाहिता को फुसलाकर ले जाने का आरोप है। विवाहिता की तलाश करते हुए जब उसका भाई जिम में पहुंचा तो जिम मालिक और ट्रेन ने उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जिम मालिक और ट्रेनर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  

विज्ञापन
gym owner and trainer booked for kidnapping of woman in bareilly
घटना के बाद मिनी बाइपास पर हुआ था हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मिनी बाइपास के विपिन चौराहे पर स्थित एयू फिटनेस जिम के मालिक अभय उपाध्याय, ट्रेनर शोएब और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर विवाहिता का अपहरण करने और उसके भाई पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी जिम मालिक को हिरासत में ले रखा है। ट्रेनर की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी कस्बा निवासी युवक ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि एयू फिटनेस जिम का ट्रेनर शोएब उनकी विवाहित बहन को फुसलाकर ले गया था। 15 दिन से वह लोग उसे ढूंढ रहे थे। बहन की ससुराल मैनपुरी में भी पुलिस से शिकायत की थी। उनके बहनोई गुरुग्राम में नौकरी करते हैं तो वहां की पुलिस से भी संपर्क किया था, लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा था। वह बरेली के मिनी बाइपास स्थित जिम में काम कर  रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका के भाई को पीटा, हिंदू संगठनों का हंगामा, भीड़ ने बाइक तोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई इसी जिम की एक रील में वह दिखाई दी। युवक ने बताया कि वह अपनी बहन को लेने जिम पर गया। वह वहां मिल भी गई। जब वह बहन को जिम से ले जाने लगे तो वहां मौजूद जिम मालिक अभय उपाध्याय और ट्रेनर शोएब ने उनकी पिटाई कर दी। अभय ने युवक के मुंह पर मुक्के मारे। सीढ़ियों से उसे नीचे फेंक दिया और नीचे आकर हेलमेट से मारा। पिटाई के दौरान दोनों के साथ जिम के चार अज्ञात सदस्य भी थे। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

रात में हुआ था हंगामा
जिम में पिटाई के बाद विवाहिता के भाई और मां ने बृहस्पतिवार रात मिनी बाइपास पर स्थानीय लोगों के साथ हंगामा किया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी मौके पर आ गए थे। सभी ने मिलकर मिनी बाइपास पर जाम लगाकर नारेबाजी की थी। पुलिस अधिकारियों ने महिला के परिजनों को समझाया तो जाम खुल सका। परिजनों ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया था।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर शोएब भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed