फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guruji did not arrive on time, children kept waiting

Bareilly News: समय पर नहीं पहुंचे गुरुजी, इंतजार करते रहे बच्चे

Wed, 27 Dec 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 27 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Guruji did not arrive on time, children kept waiting
फरीदपुर। नगरिया कला गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय खुलने के समय पर कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। इस वजह से कड़ाके की ठंड में बच्चे गेट पर खड़े होकर इंतजार करते रहे। विद्यालय बंद होने के फोटो वायरल होने के बाद गांव पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने बिना सूचना अनुपस्थित होने पर सहायक अध्यापक सरिता यादव का एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को विद्यालय खुला। 10 बजे जब यहां पढ़ने वाले बच्चे गेट पर पहुंचे तो उन्हें ताला बंद मिला। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में बच्चे गेट के बाहर इकठ्ठा हो गए। ठंड में बच्चों को गेट के पास खड़ा देख गांव वाले पहुंचे तो पता चला कि अब तक कोई शिक्षक नहीं आया है। उन्होंने बंद गेट के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। करीब 40 मिनट बाद एक शिक्षक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने गेट खोला। इसक बाद बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में गए।
विज्ञापन

वायरल फोटो का संज्ञान लेकर खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर विकास कुमार गांव पहुंचे। विद्यालय में चार शिक्षक और दो अनुदेशक तैनात हैं। जांच में सामने आया कि प्रधानाध्यापक सहित दो लोग छुट्टी पर हैं। एक शिक्षक यहां मौजूद थे। सहायक अध्यापक सरिता यादव बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं। इस पर उनके खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि विद्यालय देरी से खुलने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed