फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guru Purnima: Devotees take a dip of faith in Ramganga

गुरु पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 22 Jul 2024 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima: Devotees take a dip of faith in Ramganga
फतेहगंज पूर्वी। रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी के कादरगंज, पड़ेरा, नगरिया कला सहित बहगुल नदी के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता नदियों के घाटों पर सुबह तड़के से ही लगना शुरू हो गया था। महिलाओं और बच्चों का भी उत्साह कम नहीं था। श्रद्धालुओं द्वारा नदी में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की सुरक्षा की प्रार्थना की। घाटों पर दान पुण्य भी किया।
विज्ञापन

नदियों के किनारे घाटों पर मेले लगे हुए थे। चाट-पकौड़ी और खिलौनों की दुकानें लगी हुई थीं। मेले में पहुंचकर लोगों ने चाट पकौड़ी का स्वाद चखा। वहीं, बच्चे खिलौने खरीदकर प्रसन्न हो गए। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस प्रशासन सहित गोताखोर नदियों के किनारे सुबह से शाम तक मौजूद रहे थे। संवाद
विज्ञापन


-
जगह-जगह भंडारे हुए
बहेड़ी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से सहयोग करने वालों में डॉ. अशोक कुमार अरोड़ा, रोशन गेरा, नारायण दास पिपलानी, विजयदत्त शर्मा, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर हनुमान मंदिर, शेखूपुर के शिव मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर आदि में भंडारों का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्नान के समय लगाए जयघोष
बिशारतगंज। गुरु पूर्णिमा के मौके पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामगंगा के बिशारतगंज घाट पर डुबकी लगाई। हर हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। इसके बाद गंगा घाट पर सत्यनारायण भगवान की कथा व हवन-पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। दोपहर बाद तक गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर शरबत वितरण एवं भंडारा हुआ। संवाद

--
घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
मीरगंज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु स्नान को उमड़े। स्नान के बाद पूजा-अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया। रविवार को सुबह से ही गोरा लोकनाथपुर, कैलाश गिरि घाट पर मोहम्मद गंज आदि जगह रामगंगा के घाटों पर लोग जुटने लगे। इस दौरान भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराया। गुरुओं की भी पूजा कर दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed