फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gurgaon company left the contract due to loss of Rs 6 lakh per day at faridpur toll plaza in bareilly

फरीदपुर टोल प्लाजा: प्रतिदिन छह लाख रुपये घाटे की वजह से गुरुग्राम की कंपनी ने छोड़ दिया अनुबंध

Mon, 24 Apr 2023 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 04:57 PM IST
सार

कंपनी ने 12 अप्रैल को टोल टैक्स लेना शुरू किया और 14 अप्रैल को टेंडर सरेंडर कर दिया। अब एनएचएआई नई कंपनी का चयन करेगी। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं।

विज्ञापन
Gurgaon company left the contract due to loss of Rs 6 lakh per day at faridpur toll plaza in bareilly
फरीदपुर टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गुरुग्राम की रणछोड़ इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के फरीदपुर टोल प्लाजा का अनुबंध छह लाख रुपये प्रतिदिन के घाटे की वजह से छोड़ दिया। निजी कंपनी को टोल टैक्स वसूलकर 34 लाख रुपये प्रतिदिन एनएचएआई के पास जमा कराना था, लेकिन वह 28 लाख रुपये प्रतिदिन ही वसूल सकी। 

विज्ञापन


कंपनी ने 12 अप्रैल को टोल टैक्स लेना शुरू किया और 14 अप्रैल को टेंडर सरेंडर कर दिया। अब एनएचएआई नई कंपनी का चयन करेगी। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं। एक महीने में दूसरी कंपनी का चयन होगा, तब तक घाटा सहते हुए कंपनी को टोल के संचालन का निर्देश दिया गया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि वस्तु स्थिति से मुख्यालय को अवगत कराया गया है। टोल पर आम जनता के लिए कोई असर नहीं है। टोल टैक्स वसूली के लिए कंपनी का बदलाव एक प्रक्रिया का हिस्सा है।

विज्ञापन

यह रही घाटे की वजह

जब टोल नहीं लगा था, अधिकतर वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से ही गुजरते थे। टोल लगने के बाद से बदायूं से आने वाले वाहन लाल फाटक से रास्ता बदल देते हैं। बुखारा होते हुए फरीदपुर टोल प्लाजा से आगे निकल जाते हैं। इससे उनका टोल बच जाता है और एनएचएआई को चूना लगता है। लाल फाटक से बुखारा होते हुए फरीदपुर से आगे निकलने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग की है। जब से टोल चालू हुआ है, इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed