फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guess paper recovered by squad in Bijnor college

बिजनौर के गुरुनानक कॉलेज में मिले गेस पेपर

Sat, 24 Mar 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 24 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Guess paper recovered by squad in Bijnor college
MJP Rohilkhand university
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सटी की मुख्य परीक्षाओं में सबसे संवेदनशील जिले बिजनौर में फिर सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया है।  सचल दल की छापेमारी में कैंपस में कई गेस पेपर बरामद हुए। सचल दल ने यूनिवर्सिटी को भेजी रिपोर्ट में सामूहिक नकल का संदेह जताया है। परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेज से जवाब तलब करते हुए सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह की पाली की परीक्षा के दौरान गुरुनानक डिग्री  कॉलेज स्योहारा में सचल दल काफी संख्या में नकल सामग्री पकड़ी। इसमें कई गेस पेपर थे। सचल दस्ते के सदस्यों का कहना है कि कैंपस में इस तरह नकल सामग्री मिलना सामूहिक नकल की ओर इशारा कर रही है। ऐसा संभव है कि उनके आने की सूचना मिलने की वजह से पर्चियां और गेस पेपर छात्रों ने फेंक दिए। हालांकि सचल दस्तों को कमरे में कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए या गेस पेपर के साथ नहीं मिला। पर कैंपस के अंदर और बाहर गेस पेपर मिलना नकल का सबूत है। रिपोर्ट के बाद अब विवि प्रशासन कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज में 6 नकली पकड़े
बरेली कॉलेज में शुक्त्रस्वार को सीसीटीवी की मदद से 6 नकलची पकड़े। कैमरों के जरिये उनको नकल करते देखा गया था। उसके बाद उनकी तलाशी ली गयी। उनके पास पर्चियां बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचल दस्ते कहना है कि गेस पेपर कैंपस में मिले हैं। परीक्षा के दौरान आसपास भी गेस पेपर का होना कॉलेज के खिलाफ जाता है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की भी सचल दस्ते ने जांच की पर कुछ मिला नहीं। कॉलेज को नोटिस जारी किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गई है।
डॉ. महेश कुमारए परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed