फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GTI student commits suicide by jumping in front of Rajdhani Express train in Bareilly

Bareilly: जीटीआई के छात्र ने राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान, तीन विषयों में बैक आने से तनाव में था

Wed, 03 Apr 2024 03:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 03:54 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में जीटीआई के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। वह मैकेनिकल प्रोडक्शन प्रथम वर्ष का छात्र था। तीन विषयों में बैक आने से तनाव में था। 

विज्ञापन
GTI student commits suicide by jumping in front of Rajdhani Express train in Bareilly
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीटीआई) के छात्र प्रशांत शुक्ला ने मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। प्रशांत प्रथम वर्ष में तीन विषयों में बैक आने से तनाव में था। इस कारण वह दो दिन से कॉलेज भी नहीं आ रहा था। पुलिस आत्महत्या के अन्य कारणों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सीताराम कूंचा निवासी प्रशांत शुक्ला (22) जीटीआई में मैकेनिकल प्रोडक्शन प्रथम वर्ष के छात्र थे। पहले वर्ष की परीक्षा का परीक्षा परिणाम हाल में ही आया है। तीन विषयों में प्रशांत की बैक आई थी। उन्होंने यह बात परिवार वालों को नहीं बताई थी। इस कारण वह तनाव में थे और दो दिन से वह कॉलेज भी नहीं आ रहे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे सीबीगंज क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे के पास डाउन लाइन 20504 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर प्रशांत ने आत्महत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिवार वालों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


CM Yogi: बरेली मंडल में सीएम योगी का दिखा अलग-अलग अंदाज, शिवपाल को प्रत्याशी बनाने पर ली चुटकी

मृतक के छोटे भाई राघव शुक्ला का कहना है प्रशांत मैकेनिकल प्रोडक्शन प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। वह द्वितीय सेमेस्टर में आ गए थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों ही इसकी कोई वजह समझ नहीं आ रही। जीटीआई प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशांत की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में तीन विषयों में बैक आई थी। दो दिन से वह कॉलेज भी नहीं आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed