{"_id":"699387b63b17c10c3c0b4b19","slug":"gst-adjustment-on-raw-and-finished-goods-is-a-hurdle-in-the-packaging-industry-rajendra-gupta-bareilly-news-c-4-vns1074-828015-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकेजिंग उद्योग में कच्चे और तैयार माल पर जीएसटी समायोजन की अड़चन : राजेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैकेजिंग उद्योग में कच्चे और तैयार माल पर जीएसटी समायोजन की अड़चन : राजेंद्र गुप्ता
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की विभिन्न विभागों के सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के अफसरों और मनोनीत सदस्यों की वेबिनार हुई। बरेली के नामित सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने पैकेजिंग उद्योगों में जीएसटी की अड़चन और व्यापारियों के लिए टोल का मुद्दा उठाया।
राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पैकेजिंग इंडस्ट्री में जीएसटी की नई दरों से लघु उद्यमी परेशान हैं। कच्चा माल 18 फीसदी में खरीदकर तैयार माल को पांच फीसदी में बिक्री करने से दिक्कत आ रही है। कार्यशील पूंजी ब्लॉक हो रही है। इससे जीएसटी चोरी की आशंका बढ़ रही है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने एमएसएमई की छोटी इकाइयों के वाहनों को मासिक टोल पास योजना में शामिल करने पर जोर दिया। उद्योग मंत्रालय के प्रमुख सचिव मनजीत सिंह ने वेबिनार के मुद्दे बिंदुवार दर्ज कर समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजने के लिए कहा।
इसके अलावा, ऑनलाइन व्यापार (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित विस्तार से छोटे और फुटकर व्यापारियों के संरक्षण के लिए नियम बनाने की मांग उठी, ताकि लाखों छोटे व्यापारी, फुटकर दुकानदार, रेहडी-पटरी व्यवसायी, पारंपरिक बाजारों से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। ब्यूरो