फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom reached the bride door in flood by boat and tractor in lakhimpur kheri

शादी की खुशी में पार की बाधा: बाढ़ का पानी भी नहीं रोक सका रास्ता, नाव और ट्रैक्टर से पहुंचे दूल्हे राजा

Tue, 09 Jul 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में शादी की खुशी में दूल्हों ने बाढ़ की बाधा को भी पार कर लिया। सड़कों पर बाढ़ का पानी बरात की राह में बाधा बना तो दूल्हे कार व अन्य वाहनों को छोड़कर ट्रैक्टर और नाव से बरात लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन
groom reached the bride door in flood by boat and tractor in lakhimpur kheri
नाव से पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बारिश के बाद शारदा समेत सभी नदियों में बाढ़ आ गई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कों के ऊपर बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। ऐसे में दूल्हे अपनी बरात लेकर नाव और ट्रैक्टर से दुल्हन के द्वार पहुंचे। 

विज्ञापन


शादी की खुशी में दूल्हे राजा ने बाढ़ की बाधाओं को भी पार कर लिया। सड़कों पर बाढ़ का पानी बरात की राह में बाधा बना तो दो दूल्हे कार व अन्य वाहनों को छोड़कर ट्रैक्टर और नाव से बरात लेकर पहुंचे। शादी के बाद अपनी दुल्हनों को विदा कराकर भी लाए। दोनों दूल्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन


UP: लखीमपुर के 100 से अधिक गांवों में भरा बाढ़ का पानी, डीएम की अपील- सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला मामला थाना मझगई की ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के धोबीपुरवा का है। गांव निवासी तोताराम के लड़के की बरात मंगलवार को धोबीपुरवा से पलिया कलां के मोहल्ला सिंघईया को रवाना हुई। सड़क पर बाढ़ का पानी बहने से कार नहीं जा सकी तो दूल्हा ट्रैक्टर से बरात लेकर सिंघईया पहुंचा। 

दूसरी बरात भी ट्रैक्टर से पहुंची
छेदुई पतिया के रहने वाले रामकुमार राठौर के लड़के राकेश कुमार राठौर की भी बरात ट्रैक्टर से बल्लीपुर पहुंची। बाढ़ का पानी लड़का और लड़की पक्ष दोनों के लिए मुसीबत जरूर बना। मगर दोनों दूल्हों का जज्बा ऐसा था कि दुल्हनिया विदा कराने को ट्रैक्टर पर बैठकर पहुंच गए। 

नाव से पहुंचा दूल्हा 
भीरा इलाके के रेवतीपुर में पीलीभीत के पूरनपुर से बरात आई। गांव के बाहर तक तो यह बरात कार व अन्य वाहनों से पहुंच गई, लेकिन बाढ़ के कारण वाहन अंदर नहीं जा सके। इस पर नाव की व्यवस्था की गई। दूल्हा नाव से दुल्हन के द्वार पहुंचा। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed