फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom ran away with his married cousin sister in Bareilly

दुल्हन करती रही इंतजार: दूल्हा शादीशुदा फुफेरी बहन को लेकर हो गया फरार, पंचायत में हुआ ये फैसला

Thu, 30 Nov 2023 07:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Nov 2023 07:14 PM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ इलाके में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी शादी से पहले फुफेरी बहन को लेकर फरार हो गया। उधर, दुल्हन पक्ष को जब इस बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए। गांव में पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 

विज्ञापन
groom ran away with his married cousin sister in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी शादी से एक दिन पहले शादीशुदा फुफेरी बहन को लेकर फरार हो गया। जानकारी जब दुल्हन पक्ष को हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पंचायत के बाद दुल्हन पक्ष को 1.50 लाख रुपये देकर समझौता करा दिया गया। 
विज्ञापन


युवक की शादी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से तय हुई थी। 29 नवंबर का मुहुर्त तय किया गया। इसके बाद परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुट गए। लड़की के भाई ने बताया कि उन्होंने दहेज में कुछ रुपये और एक बाइक दूल्हे को दी। मंगलवार को पता चला कि दूल्हा फरार हो गया। बरात न आने से सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बुर्के में कैटवॉक: लड़कियों ने इतना बड़ा जुर्म नहीं किया कि...; सपा सांसद पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1.50 लाख रुपये में करा दिया समझौता 
दूल्हा पक्ष के गांव जाकर उन्होंने नाराजगी जताई। गांव वालों ने दोनों पक्ष की पंचायत बैठाई। पंचायत में तय हुआ कि दूल्हा पक्ष शादी से पहले दिए गए सामान के बदले 1.50 लाख रुपये दुल्हन पक्ष को देगा। इस पर लड़की के परिजन भी सहमत हो गए। रुपये और सामान मिलने के बाद उन्होंने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस को सूचना भी नहीं दी।
 

भोजीपुरा पुलिस ने पकड़ा आरोपी
युवक की फुफेरी बहन की शादी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पति से विवाद के बाद वह अपने मायके में रह रही है। मंगलवार को जब वह लापता हुई तो परिजनों ने भोजीपुरा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। महिला ने परिवार के साथ जाने की बात कही। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed