फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom committed suicide by jumping from the train in shahjahanpur

UP: बरात जाने से चार घंटे पहले दूल्हे ने ट्रेन से कटकर दी जान, शव के हुए कई टुकड़े, इंजन में फंसा सिर

Fri, 19 Apr 2024 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 04:56 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शाम को उसकी बरात जानी थी, लेकिन दोपहर में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
groom committed suicide by jumping from the train in shahjahanpur
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में बरात जाने से चार घंटे पहले गांव खनपुरा निवासी लखन वर्मा (26) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गांव में चर्चा है कि मंगेतर से किसी बात को लेकर विवाद होने के चलते उसने जान दी। उसका शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


रेलवे में ट्रेन मैनेजर पद पर तैनात श्रीराम वर्मा के पुत्र लखन वर्मा की बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के गांव भवानीपुर में रमेश चंद्र वर्मा की बेटी प्रभा वर्मा के साथ शादी तय हुई थी। बृहस्पतिवार को बरात जानी थी। करीब एक बजे लखन घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना पर खुशियां मातम में बदल गई। 
विज्ञापन


पिता श्रीराम वर्मा ने बताया कि तीन पुत्रों में लखन मझला बेटा था। उसने वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स किया था। पढ़ाई करते समय एक लड़की से प्रेम-प्रसंग हो गया। बुधवार को तिलक चढ़ाने की रस्म हुई। इसमें लड़की वालों की ओर से कार व अन्य सामान भी दिया गया। बरात जाने से चार घंटे पहले लखन घर से चला गया। परिजन भी उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं बता पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूर तक बिखर गए टुकड़े, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
युवक के ट्रेन से कटने की खबर पर तिलहर पुलिस पहुंचीं। सीमा विवाद के चलते शाहजहांपुर जीआरपी से एसआई रजनीश कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर ट्रैक सुचारू कराया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि शव के टुकड़े दूर तक बिखरे हुए थे। उसका सिर इंजन के पहिये में फंसा चला गया। 

उसे कटरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन को रोककर निकाला गया। घटना रेल यार्ड के भीतर होने के चलते जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। इस बीच अप लाइन पर आने वाली जननायक ट्रेन को काशन देकर आगे बढ़ाया गया। एक मालगाड़ी को यार्ड में रोका गया।

लखन पहले भी रेल ट्रैक पर जा चुका था
लखन दो बार पहले भी रेलवे ट्रैक पर कटने के लिए जा चुका था, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। उनके रिश्तेदार मुकेश ने बताया कि होली के दिन भी लखन रेल पटरी पर बैठकर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था। सूचना मिलने पर उसे बचाया था।

मंगेतर के साथ विवाद की हो रही चर्चा
जिस मंगेतर के साथ लखन भांवर के फेरे लेने की तैयारी कर रहा था। उसी से विवाद की चर्चा जोरों पर है। परिजन भी मौत को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed