फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Greenery will be cut down, 2,112 trees will be cut to widen five roads.

Bareilly News: हरियाली पर चलेगी आरी, पांच सड़कों के चौड़ीकरण में कटेंगे 2,112 पेड़

Mon, 23 Feb 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Greenery will be cut down, 2,112 trees will be cut to widen five roads.
बरेली। जिले की पांच सड़कों के चौड़ीकरण के लिए हरियाली पर आरी चलेगी। कुल 2,112 पेड़ काटे जाएंगे। बिजली के 1,016 खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा। सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। पेड़ों की कटाई का काम वन विभाग को व बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम विद्युत निगम को दे दिया गया है। पीडब्ल्यूडी 66.51 करोड़ की लागत से इन सड़कों का चौड़ीकरण कराएगा।
विज्ञापन

राज्य सड़क निधि योजना के तहत मिर्जापुर से नरखेड़ा मंडवा वंशीपुर होते हुए आनंदपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाना है। 12.57 किमी मार्ग को 26.39 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। पेड़ों की कटाई व बिजली के खंभों की शिफ्टिंग पर 93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां 636 पेड़ काटे जाएंगे, जबकि 365 खंभों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

फरीदपुर बीसलपुर मार्ग से रसूला चौराहे से ककरा कला होते हुए रम्पुरा प्रवीण मार्ग के चौड़ीकरण (13.30 किमी) पर 27.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां 491 पेड़ों को काटा जाएगा। 304 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला से उसैला मार्ग (5.81 किमी) का चौड़ीकरण 11.87 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इस मार्ग पर 203 पेड़ काटे जाएंगे और 135 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे। आंवला बदायूं मार्ग के आठ किमी हिस्से के चौड़ीकरण पर 14.41 करोड़ खर्च होंगे। यहां 690 पेड़ काटे जाएंगे और 84 खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। इंडस्ट्री लाजिस्टिक पार्क योजना से आंवला रेलवे पोषक मार्ग के चौड़ीकरण पर 9.72 करोड़ खर्च होंगे। यहां 92 पेड़ काटे जाएंगे और 128 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे।
वन निगम से मिली एनओसी, विद्युत निगम को दिया खर्च
इन पांच मार्गों पर पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग ने वन निगम से एनओसी ले रखी है। जल्दी ही पेड़ों की कटाई शुरू की जाएगी। बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से विद्युत निगम को बजट दे दिया गया है।

वर्जन
पांचों सड़कों के चौड़ीकरण में दो हजार से अधिक पेड़ काटे जाएंगे और एक हजार से अधिक बिजली के खंभे शिफ्ट किए जाएंगे। कटने वाले पेड़ों के बदले दूसरी जगह पौधरोपण के लिए रकम जमा कर दी गई है। सड़कों के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed