{"_id":"63374fdf56fed76ffe1fcc02","slug":"greater-bareilly-600-farmer-will-gat-1200-crore-compensation-bareilly-news-bly4993678177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर बरेली : सात गांवों के छह सौ से अधिक किसानों को मिलेगा 1200 करोड़ से अधिक मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर बरेली : सात गांवों के छह सौ से अधिक किसानों को मिलेगा 1200 करोड़ से अधिक मुआवजा
सार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ग्रेटर बरेली कॉलोनी को धरातल पर उतारने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।बता दें कि बीडीए की ओर से रामगंगानगर आवासीय योजना का विस्तार करने के लिए ग्रेटर बरेली कॉलोनी बसाई जा रही है।मुख्य मार्ग पर भी 60 से अधिक किसानों की जमीनें हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ग्रेटर बरेली कॉलोनी को धरातल पर उतारने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बीडीए ने सर्किल रेट के मुताबिक मुआवजा लिस्ट तैयार की है। सात गांवों की 225 हेक्टेयर जमीन के लिए 1200 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बड़ा बाईपास व बीसलपुर मार्ग पर जिन किसानों की जमीनें आ रही हैं, उन्हें मुआवजे के रूप में उनकी जमीन की मौजूदा कीमत का चार गुना मुआवजा मिलेगा।
अगले एक सप्ताह में बीडीए बोर्ड की बैठक होने की संभावना है। उसमें मंजूरी मिलने के बाद बैनामे की प्रक्रिया अक्तूबर में शुरू हो जाएगी। जैसे ही किसान बैनामा करेंगे उन्हें मुआवजे की रकम चेक के रूप में तुरंत मिलेगी। बता दें कि बीडीए की ओर से रामगंगानगर आवासीय योजना का विस्तार करने के लिए ग्रेटर बरेली कॉलोनी बसाई जा रही है। यह कॉलोनी 225 हेक्टेयर में बसाई जाएगी। कॉलोनी के लिए डोहरिया, मोहनपुर, नवदिया झादा, कचौली, अहरौला, बालीपुर अहमदपुर, कंथरी गांव की जमीन ली जाएगी। कॉलोनी के लिए इन गांवों के सात सौ से अधिक किसान अपनी जमीन देंगे। बीडीए के मुताबिक 70 फीसदी किसानों ने सहमति पत्र भर दिए हैं। बाकी की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। बीडीए की ओर से करवाए गए सर्वे में नलकूप आदि की कीमत का आंकलन हो गया है। इनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये निकलकर आई है।
ये हैं सर्किल रेट
बड़ा बाईपास का सर्किल रेट दो करोड़ प्रति हेक्टेयर है। ग्रेटर बरेली के लिए यदि किसी किसान की एक हेक्टेयर जमीन इस मार्ग पर आ रही है तो बीडीए चार गुना मूल्य यानी आठ करोड़ रुपये चुकाएगा। इस मार्ग पर पचास से अधिक किसानों की जमीनें आ रही हैं। बीसलपुर मार्ग का अंदर का सर्किल रेट 1.20 करोड़ व मुख्य मार्ग का सर्किल रेट लगभग दो करोड़ प्रति हेक्टेयर के आसपास है। मुख्य मार्ग पर भी 60 से अधिक किसानों की जमीनें हैं। इसी तरह कचौली गांव का सामान्य सर्किल रेट प्रति हेक्टेयर 75 लाख है। अहरौला गांव का सामान्य सर्किल रेट 1.70 करोड़ व मुख्य मार्ग का सर्किल रेट 1.95 करोड़ है। इटऊवा बेनीराम गांव का सर्किल रेट 90 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। नवदिया झादा गांव का सर्किल रेट 85 लाख से लेकर 1.20 करोड़ प्रति हेक्टेयर है। डोहरिया गांव का सामान्य सर्किल रेट 1.50 करोड़ है। वहीं हाईवे का सर्किल रेट 2.20 करोड़ प्रति हेक्टेयर है। बालीपुर अहमदपुर के सामान्य सर्किल रेट 85 लाख हैं और मुख्य मार्ग के 1.20 करोड़ हैं। मोहनपुर गांव के सर्किल रेट 1.50 करोड़ प्रति हेक्टेयर हैं। कॉलोनी के लिए कंथरी गांव की भी 1600 मीटर जगह ली जाएगी। यहां के भी किसानों को सर्किल रेट के मुताबिक ही मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रेटर बरेली कॉलोनी के लिए जिन किसानों की जमीन ली जाएगी उन्हें सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिलेगा। मुआवजा लिस्ट तैयार हो गई है। बीडीए जमीन के लिए किसानों को लगभग 1200 करोड़ रुपये मुआवजा देगा।
- गौतम सिंह, विशेष कार्याधिकारी, बीडीए