{"_id":"5f9096178ebc3e9b78182e5d","slug":"government-to-advocate-in-supreme-court-for-teacher-recruitment-bareilly-news-bly424123611","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करे सरकार
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सहायक अध्यापक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के 37339 पदों को लेकर असमंजस की स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया है। करीब तीन माह से इंतजार कर रहे प्रतियोगी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं कि फैसले के लिए सरकार पहल करे। बुधवार को अभ्यर्थियों ने मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सहायक अध्यापक पद के अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी की सरकार से मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम नीतिश कुमार को सौंपा गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती का आदेश सुप्रीम कोर्ट में 24 जुलाई को सुरक्षित किया था। सरकार को चाहिए कि आदेश जारी कराने के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में प्रस्तुत करे। अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार से हमें बड़ी उम्मीद है। 31661 पदों पर नियुक्ति पत्र बांटकर सरकार ने यह साबित भी कर दिया है कि योग्य लोगों को निराश नहीं होना होगा। 37339 अभ्यर्थी मानसिक अवसाद में हैं। शेष पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके इसके लिए सरकार के स्तर से ही प्रयास होना चाहिए। इस मौके पर सोनाली गोयल, दीपिका, उर्वशी, दीपांशी गंगवार, प्रीति, अनीता, दिव्या, कामिनी गंगवार, आलोक, राहुल, गौरव आदि मौजूद रहे।