फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Got treatment near home, the secret to becoming healthy

घर के पास मिला इलाज, जाना सेहतमंद बनने का राज

Mon, 03 Feb 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Got treatment near home, the secret to becoming healthy
मेले को संबोधित करते संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आरोग्य मेले का रविवार को शुभारंभ हो गया। मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा। 21 शहरी स्वास्थ्य केंद्र सहित कुल 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त जांच की गई।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में संजय नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेले का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसके लिए घर के आस-पास ही स्वास्थ्य सुविधा मिले, जिससे कि वह आसानी से अपना इलाज करवा सके। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों की सोच होती है कि रविवार को चिकित्सक नहीं मिलते, लेकिन अब हर रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बीमारियों की जांच होगी और इलाज भी मिलेगा। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एक अच्छा प्रयास है सरकार चाहती है कि व्यक्ति नियमित जांच करवाकर बीमारियों से बचता रहे। इस मौके पर जेडी डॉ. एके शुक्ला, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल, एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, डॉ. अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे। मार्च 2020 तक लगातार प्रत्येक रविवार को कुल नौ स्वास्थ्य मेले लगाए जाने हैं। मेले का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मेले में मिलीं सुविधाएं
बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण, दवा और सभी पैथालॉजी की जांच, सैनेटरी नैपकीन वितरण, नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंखों की जांच, क्षय रोग की जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा
बरेली। संजय नगर के वेलनेस सेंटर पर आरोग्य मेले का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री के चले जाने के बाद सेंटर पहुंची कुछ महिलाओं ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत की। कहा कि पैसे लेने के बाद भी उनका कार्ड नहीं बनाया गया है। महिलाएं सरला देवी, संतोषी, गुड्डी व सरोज समेत अन्य महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच वेलनेस सेंटर से निकले डीएम को घेरकर महिलाएं शिकायत करने लगी। कहा कि उनसे आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर पैसे लिए गए और उनका कार्ड भी नहीं बनाया गया है। इस पर डीएम ने महिलाओं से कहा कि उनसे जिसने भी पैसे लिए हैं उसके खिलाफ उन्हें शिकायत दें, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगर उन लोगाें का नाम आयुष्मान की सूची में होगा तो जरूर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed