फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gorakhpur resident student raped Bareilly student

Bareilly News: गोरखपुर निवासी छात्र ने किया बरेली की छात्रा से दुष्कर्म

Mon, 30 Oct 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur resident student raped Bareilly student
बरेली। शहर निवासी 11वीं की छात्रा से गोरखपुर निवासी बीटीसी के छात्र ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठकर बरेली के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। झांसा देने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर बारादरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी शख्स ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी से 10 महीने पहले गोरखपुर निवासी साहिल गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। साहिल ने खुद को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीटीसी का छात्र व पिता को नेता बताया। साहिल के कहने पर छात्रा ने अपने फोटो उसे शेयर कर दिए। उन फोटो को एडिट कर साहिल ने उसे अश्लील बना लिए और उनको वायरल करने की धमकी दी। धमकी देकर साहिल छात्रा को विवि की तरफ दोस्त के कमरे पर ले गया। कमरे से साहिल के तीन दोस्त बाहर चले गए। उसके बाद साहिल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान साहिल ने छात्रा का वीडियो बना लिया। साहिल छात्रा को सेटेलाइट बस स्टैंड के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद साहिल ने छात्रा को फोन कर शादी करने का झांसा दिया। साहिल की मां और खुद को उसका मामा बताने वाले सूर्य शिवम ने छात्रा से बात कर सबकुछ ठीक करने का आश्वासन दिया। बाद में साहिल और उसके घरवालों ने अपने फोन बंद कर लिए। इससे छात्रा मानसिक तनाव में आ गई और आत्महत्या करने के लिए कहने लगी। छात्रा के पिता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उनके निर्देश पर बारादरी पुलिस ने साहिल को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि साहिल से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed