फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons shot the confectioner sitting at the shop in Bareilly

Bareilly News: जेल से छूटे बदमाश ने दुकान पर बैठे हलवाई को गोली मारी, बाजार में फैली दहशत

Wed, 24 Apr 2024 02:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

बरेली के किला क्षेत्र में मंगलवार रात एक बदमाश ने दुकान पर बैठे हलवाई को गोली मार दी। गोली कमरे में जा लगी। गंभीर घायल हलवाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
goons shot the confectioner sitting at the shop in Bareilly
अस्पताल में भर्ती घायल हलवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना किला क्षेत्र के केला बाग में जेल से छूटे बदमाश मोनू यादव ने मंगलवार रात दुकान पर बैठे हलवाई को गोली मार दी । गोली हलवाई की कमर में लगी, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वजह और आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


केला बाग तिराहे पर शिवचरण यादव उर्फ पप्पू का घर है। घर के पास ही अपने दूसरे मकान के बाहर उनकी दुकान है। इसमें वह मिठाई और दूध बेचते हैं। रात करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठे दूध बेच रहे थे। तभी मोहल्ले का ही मोनू यादव पुत्र लखपत वहां आया और तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली पप्पू यादव की कमर में घुस गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास खड़े ग्राहक चीखते हुए भाग निकले। तभी मोनू भी तमंचा लहराता फरार हो गया। परिवार के लोग और पड़ोसियों ने पप्पू को उठाया और ई-रिक्शा से निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन से निकालनी पड़ेगी गोली
पप्पू की पुत्री मीनाक्षी ने बताया कि मोनू ने उनके पिता को गोली क्यों मारी, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। सूचना पर सीओ टू संदीप सिंह व किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने अस्पताल में जाकर पीड़ित से बात की। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि ऑपरेशन करके गोली निकालनी पड़ेगी, हालत खतरे से बाहर है। 

मोनू को होली पर मिली थी जमानत 
पुलिस के मुताबिक मोनू यादव पहले भी चोरी व मारपीट के मामलों में आरोपी रहा है। वह काफी समय से जेल में था। होली के दिनों में उसे जमानत मिली थी। सीओ ने बताया कि आरोपी मोनू की तलाश की जा रही है। परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed