फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons attacked police on Diwali night in Bareilly

बरेली में पुलिस पर हमला: जुआ खेलने से रोका तो बेरहमी से पीटा... वर्दी फाड़ी, दरोगा समेत दो घायल; देखें वीडियो

Fri, 01 Nov 2024 03:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में गुरुवार रात कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दरोगा की वर्दी फाड़ दी। हमले में दरोगा और सिपाही घायल हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
goons attacked police on Diwali night in Bareilly
हमलावरों ने बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दीपावली की रात प्रेमनगर क्षेत्र के बांके की छावनी में गश्त कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की डंडों से पिटाई की। एक पुलिसकर्मी ने खुद को मंदिर में बंदकर बचाया। प्रेमनगर थाने में 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाने के दरोगा शुभम कुमार टीम के साथ गश्त करते हुए गुरुवार रात बांके की छावनी स्थित होली चौक पर पहुंचे। वहां पर 30-40 लोगों की भीड़ थी। दरोगा ने भीड़ होने का कारण पूछा और उन लोगों से अपने घरों में जाने को कहा। इसी बात से लोग भड़क गए। भीड़ में शामिल अशोक अभद्रता करने लगा। 
विज्ञापन


दिवाली पर हादसों ने छीनीं खुशियां: बरेली मंडल में 20 लोगों की मौत, बदायूं में सबसे ज्यादा गईं जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन लोगों पर हमले का आरोप
थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक दरोगा के विरोध करने पर धीरज, विजय, कपिल, विपिन, नन्हें, राजू, छोटेलाल, विनोद, कुनाल, आदेश, रमेश चंद्र, अर्जुन, राहुल और वरुण कुमार ने 20, 25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। 

आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। हमले में दरोगा शुभम और सिपाही मनीष घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। होमगार्ड दिनेश जान बचाकर भाग गया। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

घटना का वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed