फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goods train split into two parts on the Ramganga bridge in Bareilly

बरेली में टला बड़ा हादसा: रामगंगा पुल पर चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, घंटों प्रभावित रही कई ट्रेनें

Thu, 27 Jun 2024 08:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 08:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में रामगंगा पुल पर एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। जिसकी वजह से आंवला स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस भी देरी से चली।

विज्ञापन
goods train split into two parts on the Ramganga bridge in Bareilly
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगंगा पुल पर बृहस्पतिवार को चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इससे बदायूं और चंदौसी रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन डेढ़ घंटे प्रभावित रहा। दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को एक घंटे आंवला स्टेशन पर रोकना पड़ा। ब्रांच लाइन और कासगंज लाइन की तीन मालगाड़ियों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। दोपहर एक बजे के बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन


मालगाड़ी बृहस्पतिवार सुबह चंदौसी से बरेली कैंट स्टेशन के लिए निकली थी। सुबह 11:30 बजे मालगाड़ी रामगंगा पुल पार कर रही थी। इसी दौरान पुल पर ही कपलिंग खुलने से वह दो हिस्सों में बंट गई। गार्ड ने वॉकी-टॉकी पर लोको पायलट को सूचना दी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। कंट्रोल रूम और रामगंगा ब्रिज स्टेशन को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर गुड्स टीम पहुंची। पुल पर दोनों ओर से आने-जाने का कोई रास्ता न होने के कारण कपलिंग जोड़ने में देरी हुई।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के बाद मालगाड़ी की कपलिंग जोड़कर पुल पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य किया जा सका। इस दौरान 12036 दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को आंवला स्टेशन पर एक घंटे तक रोकना पड़ा। यह ट्रेन दोपहर 12:56 बजे यहां से रवाना की जा सकी। बदायूं की ओर जाने वाली 05370 लालकुआं-कासगंज पैसेंजर, 05337 कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर को भी रास्ते में रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed