{"_id":"663dea4550207e986b05c601","slug":"girlfriend-filed-fir-against-her-boyfriend-in-bareilly-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: तीन साल तक लूटी आबरू, सरकारी नौकरी लगते ही प्रेमी ने दिया धोखा, प्रेमिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: तीन साल तक लूटी आबरू, सरकारी नौकरी लगते ही प्रेमी ने दिया धोखा, प्रेमिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Fri, 10 May 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 06:11 PM IST
सार
सिंचाई विभाग में नौकरी लगने के बाद युवक ने प्रेमिका से दूरी बना ली। शादी की बात पर टालमटोल करने लगा। जब युवती की मां उसके घर गई तो उनके साथ मारपीट की और शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने कैंट थाने में प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि तीन साल लिव-इन रिलेशन (सहमति संबंध) के बाद प्रेमी ने उसे ठुकरा दिया। युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म और उसके घरवालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि कासिम हसन से उसका प्रेम प्रसंग था। मृतक आश्रित कोटे से कासिम की सिंचाई विभाग में नौकरी लग गई तो घरवालों ने रिश्ता पक्का कर दिया था। इसके बाद कासिम के भाई शफीकुल, नाजिल और भाभी सोनम का उसके घर आना-जाना हो गया। कासिम शादी का वादा कर तीन साल तक संबंध बनाता रहा। बाद में कासिम ने भाई और भाभी के दबाव में निकाह से इन्कार कर दिया तो युवती ने कैंट थाने में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने दी आत्महत्या करने की धमकी
शिकायत के बाद पुलिस की मौजूदगी में कासिम और उसके भाइयों ने निकाह के लिए हामी भरी तो समझौता हो गया था। आरोप है कि युवती की मां कासिम के घर गईं तो कासिम, शफीकुल और नाजिल ने उनकी पिटाई कर दी। लड़की ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। अब कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इधर, कासिम की ओर से भी अधिकारियों को पत्र देकर युवती व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि युवती से उसकी केवल मोबाइल फोन पर बात हुई थी। वह उसकी नौकरी की वजह से उसके पीछे पड़ी है। उससे पहले डेढ़ लाख की वसूली हो चुकी है। अब पांच लाख की रंगदारी मांगी जा रही है।