फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend attempted suicide and boyfriend committed suicide by getting hit by a train in Bareilly

Bareilly News: प्रेमिका फंदे से लटकी, इसकी खबर मिली तो प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 23 Sep 2025 12:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 12:30 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवती के प्रेमी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन
Girlfriend attempted suicide and boyfriend committed suicide by getting hit by a train in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी न होने से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ जान देने का फैसला कर लिया। प्रेमिका फंदे से लटकी तो उसके घरवाले उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। इसकी जानकारी होने पर प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पोस्टमॉर्टम हाउस पर भीड़ बढ़ी और हंगामा होने लगा तो एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। प्रेमी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, एक निजी अस्पताल में प्रेमिका का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि गांव निवासी 30 वर्षीय युवक दस साल से पड़ोस में रहने वाली 24 वर्षीय युवती से प्यार करता था। जानकारी युवती के परिजनों को थी। मंगलवार सुबह छह बजे युवती कमरा बंद करके फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से फैला तनाव, भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पुलिस ने संभाली स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि परिजनों ने उसे कमरा बंद करते देख लिया। उन्होंने किसी तरह दरवाजे का कुंडा तोड़कर उसे बाहर निकाला और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी प्रेमी को मिली तो वह घर से भाग निकला। उसने कैंट स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। कैंट स्टेशन मास्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
 

Trending Videos

युवती के परिवार और होमगार्ड चाचा पर लगाया आरोप
सुबह जब युवती ने फंदा लगाया तो उसके घरवाले काफी उग्र हुए। फिर थोड़ी देर में युवक की मौत की सूचना आ गई। युवक के परिवार की कई महिलाएं पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि युवती के घरवालों की जिद और गुस्से में यह घटना हुई है। 

आरोप लगाया कि सोमवार को युवती के परिजनों ने युवक का फोटो बेटी के मोबाइल में देख लिया। गुस्से में उन्होंने पहले युवती की पिटाई की। इसके बाद युवती के होमगार्ड चाचा ने उनके घर पर हमला बोल दिया और परिजनों को पीटा। इससे उनका बेटा काफी डर गया। सुबह उसे युवती के फंदे से लटकने की बात पता लगी तो वह अवसाद में ट्रेन के आगे कूद गया।

किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर
सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती पढ़ाई और कंपटीशन की तैयारी कर रही थी। जबकि युवक काम करता था। युवती जब कोचिंग के लिए जाती थी, तब रास्ते में दोनों की मुलाकात होती थी। युवती के परिवार के लोग जाति एक होने के बाद भी इस रिश्ते के खिलाफ थे। उनकी जिद की वजह से यह घटना हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, कोई लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed