फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Communal Tension in Bagrain due to derogatory remarks on Prophet Muhammad in Budaun

Budaun News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से फैला तनाव, भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, 70 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 23 Sep 2025 08:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 08:13 AM IST
सार

बदायूं जिले के बगरैन में एक युवक की करतूत से कस्बे में तनाव फैल गया। उसने पैगंबर-ए-इस्लाम पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे आक्रोशित लोगों ने उसका घर घेर लिया। जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। 

विज्ञापन
Communal Tension in Bagrain due to derogatory remarks on Prophet Muhammad in Budaun
चौकी बगरैन - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में पैगंबर साहब पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने से वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन में सोमवार को दो समुदायों के बीच तनाव हो गया। टिप्पणी करने के आरोपी अनिल सिंह राठौर के घर के बाहर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


आरोपी अनिल बरेली के आंवला कस्बे का रहने वाला है और एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा बताया गया है। वह बगरैन में झोलाछाप शाजिया के घर में संचालित क्लीनिक में उनका हाथ बंटाता है और वहीं रहता है। पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी की जानकारी मिलने से भड़के लोगों ने युवक और शाजिया का आवास घेर लिया। नारेबाजी के बीच हंगामा करते हुए अनिल की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: नर्स को निर्वस्त्र कर क्यों फेंका? आरोपी डॉक्टर ने उगला राज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आई मौत की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
हंगामे का पता चलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही बगरैन चौकी और वजीरगंज थाने से फोर्स पहुंची। लोगों को समझाकर पुलिस उन्हें पहले चौकी और फिर थाने ले गई। वहां युवक से सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट कराई। साथ ही तहरीर के आधार पर अनिल राठौर के खिलाफ टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामला शांत कराया। वहीं शाजिया की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। भीड़ पर हमला करने का आरोप है। 

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला दो समुदाय के बीच का है। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। मामले की जांच करने के बाद ही आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी आदि की कार्रवाई की जाएगी। 

चार नामजद व 60-70 अज्ञात पर रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर पैगंबर-ए-इस्लाम के बारे में गलत टिप्पणी करने वाले अनिल राठौर बगरैन के समर्थन में शाजिया ने भी थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई। इसमें कहा कि वह सोमवार को घर पर मौजूद थीं। तभी अहसान, रियासत, हाजी शद्दीक, तारीक उर्फ मैकेनिक समेत 60-70 लोग अवैध असलहे और डंडों से लैस होकर घर पर चढ़ आए। 

आरोप है कि भीड़ ने उनके साथ आए अनिल सिंह राठौर को जान से मारने की धमकी दी और नारेबाजी की। शाजिया का कहना है कि गेट बंद कर उन्होंने और अनिल ने किसी तरह जान बचाई। दर्ज की गई इस रिपोर्ट की जांच इंस्पेक्टर बाबूराम करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Disha Patani House Firing: बी वारंट लेकर दिल्ली गई पुलिस, बरेली आएंगे दो लाख के इनामी किशोर; आज होगी स्थिति तय
 

बरेली तक पहुंचा बगरैन में बवाल का मामला 
पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी का मामला बरेली तक पहुंचा। नबीर-ए-आला हजरत मौलाना अब्दुल्ला रजा कादरी के मुताबिक जानकारी मिलते ही उन्होंने आरोपी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बदायूं के एसएसपी से बात की। एसएसपी ने मौलाना को आश्वासन दिया और एक तहरीर सीओ को भेजने को कहा। 

इसके बाद उनके कहने पर शमशाद अली के नेतृत्व में ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (यूथ) की बदायूं टीम सीओ ऑफिस पहुंची और तहरीर दी। इसके बाद अनिल पर मुकदमा दायर कर लिया हैं। मौलाना अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed