फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girlfriend asked police for help to meet her boyfriend on teddy day of valentine week

अजब इश्क है: दिल्ली में प्रेमी... बरेली में प्रेमिका, टैडी डे पर मिलने के लिए पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 11 Feb 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 07:59 AM IST
सार

बरेली में एक युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी के पास जाने पर अड़ गई। वह टैडी डे पर प्रेमी से मिलना चाहती थी। घरवाले उसे जाने नहीं देना चाहते थे। इस पर उसने पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन
girlfriend asked police for help to meet her boyfriend on teddy day of valentine week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलेंटाइन वीक चल रहा है। इसे लेकर युवाओं में खासा क्रेज है। खासकर प्रेमी युगल में। प्रेम के सप्ताह में दिनों के हिसाब से प्रेमी युगल एक-दूसरे को गिफ्ट दे रहे हैं। शुक्रवार को टैडी डे था। इस दिन बरेली में इश्क का एक अजब मामला सामने आया। यहां एक युवती ने टैडी डे पर अपने प्रेमी से मिलने के लिए पुलिस बुला ली।  

विज्ञापन


दरअसल, वेलेंटाइन सप्ताह के तहत टैडी डे पर प्रेमी-प्रेमिका के बीच अड़चन बने परिजनों को समझाकर पुलिस हार गई। बावजूद उन्होंने प्रेमिका को दिल्ली नहीं भेजा। शुक्रवार सुबह संजय नगर निवासी युवती ने यूपी-112 पुलिस को कॉल करके बुला लिया। टैडी डे पर युवती अपने प्रेमी के पास दिल्ली जाने को अड़ गई। 

विज्ञापन

प्रेमी ने भी प्रेमिका को भेजने की बात कही

पुलिस ने युवती द्वारा दिए गए नंबर पर बात की तो प्रेमी भी उसे अपने पास भेजने को कहने लगा। उसने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब शादी करके साथ रहना चाहते हैं। यदि उन्हें नहीं मिलाया तो वे दोनों जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेंगे। प्रेमिका भी आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। 

नहीं माने युवती के घरवाले 

इस दौरान युवती के घर आसपास काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने युवती के माता-पिता से बात की तो उन्होंने उसे कहीं भी भेजने से इनकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस भी लौट गई। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि युवती के परिजन उसे घर से बाहर भेजने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed