{"_id":"67048152c1e59442360cf794","slug":"girl-students-surrounded-the-principal-when-their-names-were-not-in-the-tablet-list-bareilly-news-c-4-bly1015-496947-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टैबलेट सूची में नाम नहीं होने पर छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टैबलेट सूची में नाम नहीं होने पर छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव
विज्ञापन
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में सोमवार को टैबलेट वितरण के दौरान छात्राओं ने हंगामा किया। सूची में नाम नहीं होने से नाराज छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव कर उन्हें शिकायतीपत्र भी सौंपा।
महाविद्यालय में परास्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को सोमवार को टैबलेट वितरित किए गए। इस सूची में कई छात्राओं का नाम ही नहीं था, इस वजह से उन्हें टैबलेट नहीं मिल पाया। छात्राओं ने शिक्षकों से नाराजगी जताई। समर्थन में पहुंचे छात्रनेता रवि पंडित ने छात्राओं संग प्राचार्य का घेराव किया।
कहा कि प्राचार्य स्पष्ट करें कि किस कारण छात्राओं का नाम सूची में नहीं शामिल हो सका? कहा कि समय रहते छात्राओं को न्याय नहीं मिला तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मंतशा, सना आरिफ, सैबुल, नैना, नीलू, मुस्कान, साहिला, अंजली आदि छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
--
रुहेलखंड विश्वविद्यालय को छात्राओं की सूची भेजी गई थी। कॉलेज को 98 टैबलेट ही उपलब्ध कराए गए हैं। जिन छात्राओं को स्नातक में स्मार्टफोन मिल चुका है, उन्हें टैबलेट नहीं मिला। वहीं, कुछ के दस्तावेजों में दिक्कत या दूसरे पाठ्यक्रम में भी प्रवेश लेने के कारण भी उनका सूची में नाम नहीं था। -प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा, प्राचार्य, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय