{"_id":"648a8478d258f8e8df04f13c","slug":"girl-student-killed-and-burnt-dead-body-on-discussion-of-love-marriage-in-badaun-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कॉलेज में प्यार...फिर लव मैरिज, पता चलने पर परिजनों ने छात्रा को मार डाला, गांव से दूर ले जाकर जला दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कॉलेज में प्यार...फिर लव मैरिज, पता चलने पर परिजनों ने छात्रा को मार डाला, गांव से दूर ले जाकर जला दिया शव
Thu, 15 Jun 2023 09:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:12 AM IST
सार
बदायूं में प्रेम विवाह की चर्चा पर नाराज परिजनों ने छात्रा की हत्या कर दी। इसके बाद गांव से दूर ले जाकर पेट्रोल छिड़ककर शव को जला दिया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं के दातागंज के कोतवाली इलाके में प्रेम विवाह करने की चर्चा पर छात्रा को उसके पिता ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका शव गांव से दूर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया। झूठी आने के लिए की गई हत्या की यह घटना दातागंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती बरेली के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में ही उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग हुआ तो इसकी भनक लगने पर उसके परिजनों ने आपत्ति जताई। छात्रा प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन उसके परिजनों ने साफ इनकार कर दिया।
वह तीन दिन पहले अपने गांव आ गई और परिजनों के साथ रहने लगी। परिजनों को किसी ने बताया कि उनकी बेटी ने प्रेम विवाह कर लिया है। इससे संबंधी कुछ सबूत भी दिखाए। इसके बाद छात्रा के परिजन आपा खो बैठे।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे छात्रा के पिता ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर उसका शव अपनी ईको गाड़ी में डाला और गांव से चला गया। गांव से काफी दूर जाकर उसने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद मौके से सबूत हटाते हुए राख को रामगंगा में बहा दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।

सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। फिर भी अपने स्तर से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव में चर्चा हुई आम तो झूठी आन की खातिर मार दी बेटी
छात्रा काफी समय से बरेली में पढ़ रही थी। उसने बरेली में ही किराये पर कमरा ले लिया था। एक दो साल तक तो वह रिश्तेदारी या फिर अपने घर से ही कॉलेज तक आती जाती रही। इसके बाद कॉलेज के ही छात्र से उसके प्रेम-संबंध हुए तो युवक ने उससे शादी की इच्छा जताई।

छात्रा ने कुछ समय पहले अपने घर में अपने प्रेम-संबंध के बारे में मां को जानकारी देते हुए कहा कि वह उससे ही शादी करेगी। इस बात पर उसके पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह उसकी शादी सजातीय युवक से ही करेंगे।
छात्रा परिवार के लोगों का विरोध करती रही। करीब 15 दिन पहले कॉलेज में जरूरी कार्य बताते हुए बरेली चली गई। इसके बाद जब वह गांव लौटी तो उसके प्रेम-संबंधों को लेकर गांव में चर्चाएं आम हो गईं। इसके बाद झूठी आन की खातिर अपनों ने ही उसकी हत्या कर शव जला दिया।