{"_id":"61b3a73fe36f8269b25aaf8c","slug":"girl-student-dies-after-being-crushed-by-tanker-father-injured-bareilly-news-bly4687585107","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर छात्रा की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से कुचलकर छात्रा की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
विलाप करते घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज इलाके में हादसा, मुरादाबाद से दवा लेकर लौट रहे थे पीलीभीत के पिता-पुत्री
हादसे के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, पिता ने नवाबगंज थाने में दी तहरीर
नवाबगंज। मुरादाबाद से बेटी आफरीन की दवा लेकर लौट रहे पीलीभीत में रहने वाले आरिफ की बाइक को नवाबगंज इलाके में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली आफरीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिफ घायल हो गए। हादसे के भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरिफ ने घटना की तहरीर नवाबगंज थाने में दी है।
जनपद पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अमखड़िया गांव में रहने वाले मोहम्मद आरिफ की 13 वर्षीय बेटी आफरीन का इलाज मुरादाबाद में चल रहा है। शुक्रवार शाम चार बजे वह दवा लेकर आफरीन के साथ मुरादाबाद से बाइक से लौट रहे थे। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज इलाके में पनघैली नदी के पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आफरीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिफ घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर लेकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। घटना की तहरीर आरिफ ने थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है।