{"_id":"64f57bf3c7159656b90ec387","slug":"girl-student-commits-suicide-in-bareilly-classmate-made-song-and-obscene-videos-and-uploaded-them-on-instagram-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने दी जान: सहपाठी ने नॉर्मल वीडियो बनाया अश्लील, फिर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, शर्मिंदगी में मर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने दी जान: सहपाठी ने नॉर्मल वीडियो बनाया अश्लील, फिर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, शर्मिंदगी में मर गई वो
Mon, 04 Sep 2023 12:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:42 PM IST
सार
देवरनिया थाना इलाके में वीडियो वायरल होने के बाद जहर खाकर छात्रा के जान देने का मामला गरमा गया है। सहपाठी छात्र ने छात्रा को भरोसे में लेकर जो वीडियो बनाया, उसे एडिट करके वायरल कर दिया। तभी से छात्रा अवसाद में आ गई थी। बाद में उसने जान दे दी।
विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना देवरनियां क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ने वाले युवक ने अपनी ही कक्षा की दूसरे समुदाय की छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
वायरल वीडियो से आहत छात्रा ने दो दिन पहले जहर खा लिया। रविवार को छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाने की बात कह रही है।
भरोसे में लेकर वीडियो बनाया, वायरल करने से बिगड़ी बात
दरअसल, देवरनिया थाना इलाके में वीडियो वायरल होने के बाद जहर खाकर छात्रा के जान देने का मामला गरमा गया है। सहपाठी छात्र ने छात्रा को भरोसे में लेकर जो वीडियो बनाया, उसे एडिट करके वायरल कर दिया। तभी से छात्रा अवसाद में आ गई थी। बाद में उसने जान दे दी।
विज्ञापन
देवरनिया के एक इंटर कॉलेज में छात्र और छात्राएं सभी एक साथ पढ़ते हैं। कस्बा व आसपास के गांवों में मिश्रित आबादी है। इस लिहाज से सभी धर्म और जातियों के बच्चे यहां पढ़ाई करते हैं। आधुनिक दौर में छात्र-छात्राओं में बातचीत और आपसी हंसी मजाक भी आम बात है।

इस मामले में भी ऐसी ही स्थिति बताई जा रही है। पड़ोसी गांव की छात्रा कस्बे में रोज पढ़ाई करने आती थी। कॉलेज में वह सहेलियों के अलावा सहपाठी छात्रों से भी बात करती थी। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को जब सभी कॉलेज में जुटे तो उन्होंने एक दूसरे के साथ फोटो व वीडियो बनाए।
इसे लेकर किसी के मन में कोई मैल नहीं था। छात्रा को भी जानकारी नहीं थी कि साथ पढ़ने वाला छात्र वीडियो को गाने व दूसरी तरह से अश्लील बनाकर वायरल कर देगा। बताते हैं कि 15 अगस्त को ही छात्र ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। छात्रा की सहेलियों ने उसे बताया तो वह सदमे में आ गई। घर में वह गुमसुम रहने लगी।
बताते हैं कि कुछ दिन बाद किसी ने छात्रा के परिजनों को यह वीडियो दिखाया तो वह भी सकते में पड़ गए। उन्होंने छात्रा को डांटा तो वह और घबरा गई। तब तक वीडियो संगठनों के कार्यकर्ताओं तक पहुंच चुका था। उन्होंने इस पर तीखा विरोध जताया।
पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी पर कार्रवाई की तो छात्रा शर्मिंदगी की वजह से जहर खाकर जान देने को मजबूर हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता मजदूरी पेशा इन्सान हैं जो मुश्किल से गुजर बसर कर रहे हैं, मगर बेटा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था।