फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl student called her father and asked for help please save me boys are teasing me In Bareilly

UP: छात्रा ने पिता को कॉल कर मांगी थी मदद, मुझे बचा लो... लड़के छेड़ रहे हैं; ट्रेन के सामने फेंकने की कहानी

Thu, 12 Oct 2023 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Oct 2023 08:24 AM IST
सार

बरेली में छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी के चंगुल में फंसने के बाद बेटी ने शाम सात बजे करीब उन्हें कॉल की थी। कहा था कि मुझे बचा लो, लड़के छेड़ रहे हैं। वह पूछते रहे पर नहीं बता सकी कि कौन लड़कें हैं। उसने बताया कि गांव में भट्ठे के पास खेत की तरफ हूं। बेटी की बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
Girl student called her father and asked for help please save me boys are teasing me In Bareilly
छात्रा को ट्रेन के सामने फेंकने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में शोहदे के चंगुल में घिरी छात्रा ने मदद के लिए अपने पिता को कॉल की थी। मदद के लिए जब वह थाने पहुंचे तो इंस्पेक्टर और दरोगा ने एक घंटे कागजी कार्रवाई में फंसा दिया। जीआरपी का मेमो आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी के चंगुल में फंसने के बाद बेटी ने शाम सात बजे करीब उन्हें कॉल की थी। कहा था कि मुझे बचा लो, लड़के छेड़ रहे हैं। वह पूछते रहे पर नहीं बता सकी कि कौन लड़कें हैं। उसने बताया कि गांव में भट्ठे के पास खेत की तरफ हूं। बेटी की बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जन्मदिन पर छात्रा को दिया जिंदगी भर का दर्द... ट्रेन से हाथ-पैर कटे; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बेटी को आरोपी के चंगुल से बचाने दौड़ पड़े। बेटी के बताए घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिली। इसके बाद मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ। परेशान पिता ने घर के अन्य सदस्यों से घटना की चर्चा की। तत्काल ही सब लोग थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज को पूरी घटना बताई। 

तत्काल तलाशने की बजाय इंस्पेक्टर, हल्का दारोगा नितेश शर्मा व बीट सिपाही आकाश दीप ने छात्रा के परिजनों को एक घंटे तक कागजी कार्रवाई में फंसाए रखा। इस बीच रेलवे से थाने को एक मेमो पहुंचा जिसमें बताया गया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखाई।

डीएम-एसएसपी को पकड़कर रोए पिता
बेटी के परिजनों का हाल बेहाल था। डीएम और एसएसपी अस्पताल से निकले तो उसके पिता फूट-फूटकर रोने लगे। डीएम ने कंधे पर हाथ रखकर दिलासा दी तो कहा कि साहब, मेरी बेटी पढ़ने में बहुत होनहार थी। बेटी की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी। 
 

डीएम व एसएसपी ने पिता को ढांढस बंधाया। हरसंभव मदद व कार्रवाई का आश्वासन दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद डीएम व एसएसपी ने प्रबंधन से पूछा कि अब तक उपचार में कितने रुपये खर्च हुए। अस्पताल प्रबंधन ने 62 हजार रुपये लेने की बात बताई। तत्काल ही छात्रा के पिता को यह रुपये वापस कराए गए।

संपन्न है पीड़ित का परिवार
छात्रा का परिवार गांव में काफी संपन्न है। छात्रा की ताई गांव की प्रधान व ताऊ डॉक्टर हैं। छात्रा के पिता सराफा की दुकान चलाते हैं। साथ ही अपनी भाभी की प्रधानी से जुड़ा काम देखते हैं। छात्रा के चाचा वकील हैं और पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। परिवार के मुताबिक युवक काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था पर वह खुद ही यह सोचकर चुप रहे कि लोग दबंगई का आरोप लगाने लगेंगे। जब शिकायत की तो बेअसर रही।

राधेश्याम बने सीबीगंज इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर राधेश्याम को एसएसपी ने सीबीगंज थाने का नया प्रभारी बनाया है। उन्होंने तत्काल ही कार्यभार संभाल लिया और खुलासे से संबंधित कार्रवाई पूरी की।

छात्रा की हालत गंभीर
छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के बाद दो और छोटे ऑपरेशन किए गए। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है।

 

पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है। उसके पिता ने शिकायत के बाद भी बेटे को सुधारने की कोशिश नहीं की, इसलिए उन्हें भी संबंधित धारा के तहत आरोपी मानकर जेल भेजा गया है। छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर निगरानी की जा रही है। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed