फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl refuses to marry boyfriend hangs himself in Bareilly

अफेयर: प्रेमी युगल में फोन पर हुआ विवाद, युवती ने किया शादी से इनकार, प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 23 Aug 2023 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Aug 2023 09:36 AM IST
सार

बरेली में युवक और उसकी प्रेमिका के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Girl refuses to marry boyfriend hangs himself in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में सोमवार रात मोबाइल पर प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसके घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीन के दौरान दोनों को किसी बात पर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


प्रेमी ने उससे शादी से इनकार कर दिया तो प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक थाने से सटी एक बस्ती का निवासी युवक फोटोग्राफर के तौर पर काम करता था। उसका मोहल्ले की युवती से प्रेम प्रसंग था। युवक के घरवालों को इसकी जानकारी थी।
विज्ञापन


उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे। बाद में किसी बात पर विवाद हो गया तो युवती शादी से मना करने लगी। सोमवार रात युवक देर से घर आया। प्रेमिका से उसकी मोबाइल फोन पर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। युवक ने रात में ही कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने सूचना दी तो थाना प्रभारी हिमांशु निगम ने शव सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पेड़ पर लटके मिले लापता युवक के शव मामले में पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
उधर, बदायूं के सहसवान कस्बे के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी युवक की पेड़ पर लटके मिले शव के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं है। युवक की मां रामप्यारी ने अब मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उसने बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि उसका पुत्र भगवानदास (42) विगत 24 जून को सुबह लगभग 10 बजे घर से खेत पर गया था। शाम तक नहीं लौटा तो रिश्तेदारियों में तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं चला। सूचना देने के बाद भी पुलिस चार दिन तक मामले को टालती रही। 28 जून को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, मगर लापता युवक को तलाशने का कोई प्रयास नहीं किया।

 

एक जुलाई को लापता युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में जंगल में पेड़ से लटका मिला। दोनों घुटने जमीन पर टिके हुए थे। रामप्यारी का कहना है कि तब से वह पुलिस के चक्कर काट रही हैं, मगर पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

 

महिला का कहना है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी से बांधकर पेड़ से लटका दिया गया। मृतक भगवान दास का मोबाइल फोन भी गायब था। महिला ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के उच्च अधिकारी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed