{"_id":"6484497cc7fd8be9c1080bc4","slug":"girl-pressurized-the-woman-to-convert-by-making-obscene-video-in-bareilly-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती के जाल में फंसी महिला: दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल; धर्मांतरण का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के जाल में फंसी महिला: दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल; धर्मांतरण का बनाया दबाव
Sat, 10 Jun 2023 03:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 03:29 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने थाना बारादरी में आरोपी युवती, उसके भाई, पिता और अज्ञात मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी युवती की ओर से भी महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। महिला पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में एक युवती ने अपने घरवालों के साथ मिलकर महिला को जाल में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि युवती ने अपने दोस्तों से उसका दुष्कर्म करवाया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवती ने उसे ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। युवती ने भाई ने पीड़िता की बेटी से छेड़छाड़ की। उसे उठा ले जाने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने थाना बारादरी में आरोपी युवती, उसके भाई, पिता और अज्ञात मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना बारादरी में दी गई तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। तीन महीने पहले उसकी मुलाकात कैंट क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। युवती दूसरे समुदाय से है। जान-पहचान बढ़ने पर उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। उसका भाई भी उसके घर आने लगा। इस बीच युवती ने महिला को अपने परिचित के मकान में किराये पर कमरा दिलवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: बदायूं में चूहे, कुत्ते के बाद अब सांप मारने पर मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता
विज्ञापन
बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी
पीड़ित महिला का आरोप है कि युवती अपने दोस्तों को लेकर उसके कमरे पर आती थी। दोस्तों से उसके साथ दुष्कर्म करवाया। इसका युवती ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करती थी। युवती के भाई ने एक दिन उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। बेटी को धमकाया कि अगर अपनी मां को बताया तो तुझे उठा ले जाएंगे। आठ मई को मौलवी बुलाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उधर, आरोपी युवती की ओर से भी महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है।संबंधित खबर- अश्लीलता मामले में नया मोड़: हनीट्रैप का बताया जा रहा मामला, SO पर मुकदमा कराने वाली महिला पर लग रहे आरोप