फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl misdeeds by man under the pretext of securing her a job in bareilly

बरेली: नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के पदाधिकारी पर आरोप

Thu, 10 Sep 2026 12:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 10 Sep 2026 12:56 PM IST
सार

बरेली में एक युवती ने शीशगढ़ थाने में गांव लखीमपुर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
girl misdeeds by man under the pretext of securing her a job in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फार्म हाउस में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने गांव लखीमपुर निवासी हेमंत गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद का संगठन प्रमुख है।

विज्ञापन

 
युवती ने पुलिस को बताया कि गांव लखीमपुर का हेमंत गंगवार से उसकी बातचीत होती थी। आरोप है कि हेमंत ने लखनऊ में नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया था। कहने के मुताबिक वह मंगलवार शाम भाई के साथ लखीमपुर में हेमंत के फार्म हाउस पर गई। भाई उसे छोड़कर लौट गया था। 
विज्ञापन


फार्म हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म 
आरोप है कि हेमंत युवती को बाइक से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन ले गया। ट्रेन न आने का बहाना बनाकर फार्म हाउस वापस ले गया। वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बुधवार सुबह 4:00 बजे फिर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन ले आया। युवती ने ट्रेन में टीटीई को आपबीती बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत जीआरपी ने आरोपी को पकड़ना चाहा लेकिन वह भाग गया। इसके बाद युवती ने शीशगढ़ लौटकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed