फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl harassed by a molester goes missing, mother alleges kidnapping

Bareilly News: शोहदे से तंग युवती लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Girl harassed by a molester goes missing, mother alleges kidnapping
बरेली। शोहदे से तंग युवती लापता हो गई। मां ने शोहदे पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शोहदा उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। राह चलते उसके साथ छेड़खानी करता था और शादी के लिए दबाव बनाता था।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को पीलीभीत के थाना जाहनाबाद के कुंडरा कोठी गांव निवासी अभिषेक काफी समय से परेशान कर रहा था। हाल में अभिषेक कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर ढाल इलाके में रहता है। अवसाद में आने के कारण उनकी बेटी ने पिछले माह आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। आरोपी से तंग आकर उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। 10 फरवरी की शाम उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई।
विज्ञापन

उन्होंने आशंका जताई है कि अभिषेक ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा लापता, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
सीबीगंज। कक्षा नौ की छात्रा घर से लापता हो गई। पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीबीगंज निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रविवार रात घर में सोई थी। सुबह वह लापता मिली। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। उनकी बेटी किसी से मोबाइल फोन पर बात किया करती थी। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है। कॉल डिटेल रिपोर्ट भी निकलवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed