Bareilly News: शादी से दो दिन पहले युवती लापता, सीसीटीवी फुटेज में पड़ोसी ले जाते दिखा, पांच पर रिपोर्ट
बरेली में एक युवती अपनी शादी से दो दिन पहले अचानक लापता हो गई। उसकी मां ने पड़ोसी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से शादी से दो दिन पहले युवती घर में रखे जेवर और पांच लाख रुपये लेकर लापता हो गई। युवती की मां ने पड़ोसी युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी तय कर दी थी। शादी 29 अप्रैल को होनी थी। बेटी की शादी के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये नकद और जेवर व अन्य सामान जोड़कर घर में रखा था। 26 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ एक करीबी के शादी समारोह में शामिल होने गईं थीं। घर पर उनके पति और दो बेटियां थीं। 27 अप्रैल को वापस आईं तो बड़ी बेटी घर पर नहीं थी। पांच लाख रुपये और जेवर भी गायब थे। बेटी को तलाश किया, लेकिन पता नहीं लगा।
महिला ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता लगा कि अमन उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। इसमें अमन के पिता ओमकार, मां बेटी, भाई आकाश और अमन के दोस्त ने भी उसका साथ दिया है। अमन के पिता को कॉल की तो उसने कहा कि अमन तीन दिन से घर नहीं है। बाद में उसने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।