फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl died after being given abortion medicine by live in partner in Shajahanpur

Girl Death Case: गर्भपात की दवा खिलाने से बिगड़ी थी हालत; लिव-इन पार्टनर नावेद समेत दो को भेजा जेल

Tue, 30 May 2023 10:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 May 2023 10:31 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जनपद की रहने वाली युवती शाहजहांपुर में लिव इन पार्टनर के साथ रहती थी। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई, जिससे रविवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने लिव इन पार्टनर नावेद और उसके साथी पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Girl died after being given abortion medicine by live in partner in Shajahanpur
आरोपी नावेद और फरहाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में 21 वर्षीय युवती की मौत के बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार देर शाम पुलिस को मिल गई। युवती के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। गर्भपात की दवा खिलाने से उसकी तबीयत बिगड़ने और फिर मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नावेद और उसके साथी फरहाद खान को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र में साउथ सिटी स्थित एक अस्पताल में कार्यरत युवती लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी स्थित अस्पताल से ट्रांसफर होकर आई थी। यहां उसकी मुलाकात  खीरी के थाना उचौलिया के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी मोहम्मद नावेद से हुई। पुलिस के अनुसार, युवती और नावेद लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 
विज्ञापन


इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। रविवार रात युवती की तबीयत बिगड़ने पर नावेद अपने साथी फरहाद के साथ उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां उसने युवती को अपनी पत्नी जोया सिद्दीकी बताकर भर्ती कराया। अस्पताल में मौत के बाद स्टाफ को शक होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म और हत्या की दर्ज की थी रिपोर्ट 

हिंदू संगठनों के सक्रिय होने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर आ गए। मृतका के भाई की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने नावेद, लोधीपुर निवासी फरहाद खान व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

रविवार देर रात पुलिस को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि युवती एक महीने की गर्भवती थी। उसकी बच्चेदानी में भ्रूण न होकर फेलोपियन ट्यूब में बच्चा था। 

गर्भपात की दवा खिलाने के चलते भ्रूण क्षत-विक्षत होने से युवती की हालत बिगड़ी थी। अभी पूरी रिपोर्ट आना शेष है। रोजा थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि नावेद और युवती सहमति से साथ रह रहे थे। अभी तक की जांच में धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने नहीं आई है।

आरोपी के पास से महंगा फोन, नकदी बरामद

युवती की मौत के बाद पुलिस ने मोहम्मद नावेद और फरहाद खान को खन्नौत नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि आरोपी नावेद के पास से आईफोन समेत तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें से एक फोन उसने युवती को दे रखा था। स्मार्ट वॉच और 23, 620 रुपये भी मिले हैं। नावेद ने गर्भपात की दवा खिलाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed