'Sorry My Love': सुसाइड नोट लिख युवती ने दी जान, रात में युवक ने कॉल कर बुलाया था, सुबह लटका मिला शव
शाहजहांपुर में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छानबीन के दौरान पुलिस को उसके पर्स से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि वह यह सब अपनी मर्जी से कर रही है। आखिर में सॉरी माई फैमिली और सॉरी माई लव लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह का उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने एक युवक पर आरोप लगाया है। छानबीन के दौरान पुलिस को युवती के पर्स से सुसाइड नोट भी मिला है।
मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के अजमपुर निवासी युवक मजदूरी करने आया है। उसने बेटी को रात में 11 बजे कॉल कर टंकी पर बुलाया था। पड़ोसी के बताने पर वह पहुंचे तो बेटी तालाब के पास मिली थी।
मौत से पहले का वीडियो: जिनके नाम इसमें हैं, उनको सजा होनी चाहिए; युवक ने दिखाया सुसाइड नोट और दे दी जान
लोकलाज के चलते उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। उसने पिछले साल ही 12वीं की परीक्षा पास की थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुसाइड नोट में युवती ने आत्महत्या की बात लिखी है, फिर भी मामले की जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
'मेरे परिवार या किसी अन्य कोई दोष नहीं'
पुलिस ने युवती के पर्स में सुसाइड नोट बरामद किया, जिस पर लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। इसमें मेरे परिवार या किसी अन्य कोई दोष नहीं है। मेरे परिवार को कोई कुछ नहीं बोले। यह सब मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं। अंत में अंग्रेजी में सॉरी माई फेमिली और सॉरी माई लव लिखा है।