फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man made video before committing suicide in Bareilly

मौत से पहले का वीडियो: जिनके नाम इसमें हैं, उनको सजा होनी चाहिए; युवक ने दिखाया सुसाइड नोट और दे दी जान

Wed, 21 Feb 2024 04:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 04:02 PM IST
सार

बरेली में बीडीए कॉलोनी करगैना निवासी विनयदीप उर्फ अंशू ने 19 जनवरी की रात आत्महत्या कर ली थी। उसने आत्महत्या से पहले मोबाइल से वीडियो बनाया था, जिसमें सुसाइड नोट दिखाते हुए पत्नी और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया।
 

विज्ञापन
Young man made video before committing suicide in Bareilly
विनयदीप - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में कत्था फैक्टरी के कर्मचारी विनयदीप उर्फ अंशू की आत्महत्या के मामले में वीडियो सामने आया है। अंशू ने यह वीडियो आत्महत्या करने से पहले बनाया था, जिसमें उसने सुसाइड नोट दिखाते हुए पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह कि विवेचक ने एक महीने तक मोबाइल अपने कब्जे में रखा। इसके बाद भी उन्हें वीडियो नहीं मिली। मोबाइल सुपुर्दगी में परिजनों के पास आया, तब इस बात का पता चला। विवेचक ने एक माह में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। यहां नहीं, पीड़ित पक्ष का कॉल उठाना भी बंद किया दिया। मृतक के भाई ने वीडियो के साथ मामले की शिकायत बुधवार को एडीजी पीसी मीना से की। एडीजी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


ससुराल वालों ने पीटा था 
बीडीए कॉलोनी करगैना निवासी विशाल ने बताया कि उसके भाई विनयदीप का पत्नी लक्ष्मी से विवाद चल रहा था। लक्ष्मी पिछले नौ महीने से बेटे के साथ अपने मायके करमपुर चौधरी में थी। विनय जब पत्नी को बुलाने ससुराल गया तो ससुरालियों ने उसे जमकर पीट दिया। इस बात से भी वह आहत था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विनयदीप 19 जनवरी की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात में व्हाट्सएप कॉल पर पत्नी से झगड़ा होने के बाद विनय ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब से मोबाइल और सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में विनय ने पत्नी लक्ष्मी, सास सोमवती, साला सचिन, लतादेवी पत्नी सचिन और ससुर दानवीर को मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। 

वीडियो में छलका दर्द 
एक महीने बाद पुलिस ने विनयदीप का मोबाइल फोन परिजनों के सुपुर्द किया। फोन में उसका उसका वीडियो मिला, जो आत्महत्या से पहले का बताया गया। वीडियो में विनयदीप कह रहा है कि मेरे घरवालों पर कोई आरोप न लगाए। वह बहुत बढ़िया है। मुझे चार पांच महीने से खिला रहे हैं, लेकिन मेरी बीवी में मुझे एक दिन भी आकर नहीं देखा। सुसाइड नोट दिखाते हुए कहता है कि जिन जिन के नाम इसमें लिखे हैं, उनको सजा होनी चाहिए। आखिर में वह कहता है कि मेरे लड़के को उसकी दादी के पास छोड़ दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed