फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl body found hanging from noose in the house suspected honour killing in budaun

Budaun News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, ऑनर किलिंग का मचा शोर, घरवाले फरार

Wed, 02 Oct 2024 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 12:00 PM IST
सार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। युवती के घरवाले फरार हैं। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा है। 

विज्ञापन
girl body found hanging from noose in the house suspected honour killing in budaun
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद झूठी शान के लिए हत्या का शोर मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लड़की के घरवाले फरार हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। 

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि मूसाझाग थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्या कर दी गई है। उसके शव को रात में परिजन चोरी छिपे अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे हैं।  पुलिस गांव पहुंची। जहां पुलिस को एक युवती का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले युवक के साथ गई थी युवती 
मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण की 19 वर्षीय बेटी की मौत होने की सूचना पर गांव पहुंच कर जांच की गई है। मृत्यु की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि लड़की डेढ़ महीने पहले गांव के एक युवक के साथ चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। कुछ समय बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। तब लड़की ने बयान दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से गई थी। इसके बाद उसे परिजन के साथ भेज दिया गया था। उससे भी मामला जोड़कर देखा जा रहा है।

फंदे से लटकी मिली थी युवती 
लड़की की मौत के बाद पूरे गांव में झूठी शान के लिए हत्या का शोर मचा हुआ है। पुलिस जब गांव पहुंची तो यह बात सही निकली कि लड़की के शव का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी थी। बताया यह भी जा रहा है कि लड़की का शव शाम को चार बजे लटका मिला। पुलिस के आने के बाद परिजन भाग गए। पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रही। प्रथम दृष्टया यही कहा जा रहा है कि युवती फंदे से लटकी मिली थी।

एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed