Bareilly News: युवती ने युवक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, एसएसपी से कहा- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसने कहा कि एक मंत्री और भाजपा नेता आरोपी के रिश्तेदार हैं। इसके चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी से मिलकर यौन उत्पीड़न के आरोपी और उसके परिजनों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप लगाया कि यूपी व उत्तराखंड के नेताओं का रिश्तेदार होने की वजह से आरोपी पर पुलिस हाथ नहीं डाल रही है।
युवती ने बताया कि वह बारादरी थाना क्षेत्र की निवासी है। उसकी बस्ती का एक युवक तीन साल से उसे शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसने दस मई को आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से आज तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
UP News: 'देश में चल रहे हैं दो तरह के कानून, अब ज्ञापन नहीं... जवाब देंगे', मौलाना तौकीर ने किया बड़ा एलान
आरोप लगाया कि युवक के मामा जोगी नवादा इलाके के भाजपा नेता हैं, उत्तराखंड की एक मंत्री भी युवक की रिश्तेदार हैं। उन पर भी आरोपी को शरण देने का आरोप लगाया। युवती ने कहा कि पुलिस दो बार वारंट जारी होने के बाद भी राजनैतिक दबाव में गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
जांच में फर्जी मिला आरोप, लग चुकी चार्जशीट
युवती की शिकायत पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बारादरी थाना प्रभारी से घटना में अब तक की कार्रवाई का अपडेट तलब किया। पता लगा कि युवती ने युवक की बजाय उसके पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पिता उम्रदराज हैं। जांच में दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने अन्य धाराओं में चार्जशीट लगा दी है। उन धाराओं में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।